-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Venezuela War Trump Deploys Us Aircraft To Puerto Rico Maduro Angry
वेनेजुएला को जंग के लिए उकसा रहे ट्रंप! पहले टैंकर पर कब्जा,अब फाइटर जेट तैनात, मादुरो ने दी चेतावनी
- Written By: अक्षय साहू
US Venezuela Tension: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने ड्रग तस्करी रोकने के लिए लैंड-स्ट्राइक की चेतावनी दी, जबकि मादुरो ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

अमेरिका वेनेजुएला में तनाव बढ़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Venezuela War 2025: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 दिसंबर को व्हाइट हाउस में कहा कि वेनेजुएला से ड्रग तस्करी को रोकने के लिए जल्द ही जमीनी हमले (लैंड स्ट्राइक्स) शुरू किए जाएंगे। ट्रंप का कहना है कि वेनेजुएला से अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी बढ़ रही है, और इसे रोकना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।
ट्रंप के इस बयान के बाद कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्यूर्टो रिको में यू.एस. कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर और मरीन कॉर्प्स के विमान देखे गए।अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला के ड्रग तस्करी नेटवर्क को निशाना बनाते हुए कुछ नौकाओं पर हवाई हमले किए।
अमेरिका की कार्रवाई पर भड़के मादुरो
ट्रंप का आरोप है कि ये नावएं वेनेजुएला के ड्रग कार्टेल का हिस्सा थीं। इसके अलावा, अमेरिका ने वेनेजुएला के ‘कार्टेल डे लॉस सोलेस’ को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन वेनेजुएला के सुरक्षा बलों और राजनीतिक तंत्र के भीतर काम करता है और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
60 दिन, 6 अरब डॉलर और दुनिया की निगाहें; जानें अमेरिका-ईरान के बीच होने वाले इस समझौते की पूरी इनसाइड स्टोरी
Ride Malfunction: न्यूयॉर्क अम्यूजमेंट पार्क में 50 फीट ऊपर झूले में फंसे बच्चे और पेरेंट्स, सफल रहा रेस्क्यू
Pakistan Period Tax: पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, सैनिटरी पैड्स और गर्भनिरोधक पर टैक्स हुआ खत्म
U.S. Navy EA-18G “Growler” Electronic Warfare Aircraft, likely with the “Scorpions” of Electromagnetic Attack Squadron 132 (VAQ-132), spotted on the tarmac at Roosevelt Roads Naval Station in Eastern Puerto Rico, after crossing the United States and arriving last night from Naval… pic.twitter.com/GMIX6yTfhq — OSINTdefender (@sentdefender) December 10, 2025
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका की कार्रवाइयों की आलोचना की है। हाल ही में, अमेरिका ने एक वेनेजुएलन तेल टैंकर को जब्त किया था, जिसे मादुरो ने समुद्री डकैती बताया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। मादुरो का कहना है कि अमेरिका की यह कार्रवाई वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के उद्देश्य से की गई है।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने की पुष्टि
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वेनेजुएला में राजनीतिक और आर्थिक संकट के कारण ड्रग तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो गया है, और उनके ऑपरेशन का मकसद इन तस्करी रूट्स की निगरानी बढ़ाना है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि कैरेबियन क्षेत्र में सैन्य तैनाती इंटेलिजेंस-ड्रिवन ऑपरेशन का हिस्सा है। वेनेजुएला ने इसे शत्रुतापूर्ण हस्तक्षेप और सैन्य उकसावा बताया है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस पर शिकायत करने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें: बुल्गारिया में जनता ने उखाड़ फेंकी सरकार, लाइव TV पर आकर प्रधानमंत्री किया इस्तीफे का ऐलान- VIDEO
वहीं, वेनेजुएला की सेना ने अपने कोस्टल रडार सिस्टम को सक्रिय कर दिया है, और अगर अमेरिका लैंड-स्ट्राइक्स शुरू करता है, तो यह एक बड़े भू-राजनीतिक संकट का कारण बन सकता है। लैटिन अमेरिकी देशों जैसे क्यूबा, बोलिविया और निकारागुआ ने मादुरो का समर्थन किया है, जबकि अमेरिका ने वेनेजुएला में लोकतंत्र बहाल करने के लिए सैन्य कार्रवाई को जरूरी बताया है।
Venezuela war trump deploys us aircraft to puerto rico maduro angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सड़कों पर सन्नाटा, शराब पर पाबंदी… G-7 खत्म होते ही फ्रांस में मचा हड़कंप, आखिर क्यों उठाने पड़े ये कदम?
Jun 21, 2026 | 01:58 PMबिहार के स्वास्थ्य मंत्री का ‘अतरंगी योग’! सम्राट चौधरी के बगल में खड़े होकर किए ऐसे स्टेप्स कि हंस पड़े लोग
Jun 21, 2026 | 01:55 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह, “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Jun 21, 2026 | 01:52 PMऑपरेशन टाइगर का फाइनल काउंटडाउन! आज महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? 6 बागी सांसद लेंगे ये फैसला
Jun 21, 2026 | 01:51 PMठाणे में स्कूल बस चालकों पर सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पर केस दर्ज
Jun 21, 2026 | 01:49 PM‘कांग्रेस चाहती थी बंगाल पाकिस्तान जाए’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार
Jun 21, 2026 | 01:48 PMगड़चिरोली नप उपचुनाव में 75% मतदान, कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
Jun 21, 2026 | 01:47 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













