- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 12th February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 12 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar : बांग्लादेश के आम चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रहमान की पार्टी का खाता खुल चुका है। वहीं, कई सीटों पर कांटे की टक्कर दिख रही है। बीएनपी 29 सीटों पर मुकाबले में बनी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , रंजन कुमार

ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
Breaking News Today: बांग्लादेश के आम चुनावों में शुरुआती घोषित 48 सीटों के नतीजों के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 29 सीटों पर मुकाबले में बनी है। जमात-ए-इस्लामी 10 सीटों पर टक्कर दे रही। 2 सीटों पर अन्य उम्मीदवार और 7 सीटों पर निर्दलीय या अन्य दावेदार मुकाबले में हैं। कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला है। इनमें ढाका की कई सीटें (ढाका-13, ढाका-1 और ढाका-19), मौलवीबाजार-2, गोपालगंज-2, कुश्तिया-4 और बोगरा-4 शामिल हैं। वहीं, जमात-ए-इस्लामी बागरहाट-2, बागरहाट-3, कुरिग्राम-1, कुरिग्राम-3, ढाका-14, कुश्तिया-2, नाराइल-2, जॉयपुरहाट-1, सिलहट-5 और निलफामारी-4 सीटों पर बढ़त बनाए है।
इसके अलावा देश और दुनिया में क्या चल रहा है? जानने के लिए इस ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 15 मार्च: बंगाल में 23 और 29 को दो चरणों में वोटिंग, 4 अप्रैल को आएंगे नतीजे
नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में भीषण धमाका, मेयर ने नफरत फैलाने की कोशिश बताया
आज की ताजा खबर 14 मार्च: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें
आज की ताजा खबर 13 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
12 Feb 2026 09:44 PM (IST)
12 Feb 2026 09:44 PM (IST)बांग्लादेश चुनाव: BNP ने जीतीं 2 सीटें, जमात और NCP को 1-1 सीट पर बढ़त
बांग्लादेश में आज मतदान के बाद वोटों की गिनती शुरू है। शुरुआती नतीजे और रुझान आ रहे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) 2 सीटें जीत चुकी है। वहीं, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) और बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के खाते में 1-1 सीट आई है। आज दोपहर 2 बजे तक 36 हजार वोटिंग सेंटरों पर 47.91% मतदान हुआ। अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम वोट डाले हैं। यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ। दूसरी ओर पूर्व पूर्व शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। साथ ही यूनुस से इस्तीफा भी मांगा हैं।
12 Feb 2026 09:30 PM (IST)
12 Feb 2026 09:30 PM (IST)प्रधानमंत्री कार्यालय कल नए पते पर होगा शिफ्ट: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि कल आजाद भारत का इतिहास एक नया मोड़ लेगा। मशहूर प्रधानमंत्री कार्यालय ब्रिटिश जमाने के साउथ ब्लॉक से अपने नए पते, सेवा तीर्थ में चला जाएगा।
Tomorrow, 13 Feb 2026, the history of independent India takes a new turn.
The iconic PMO “Prime Minister’s Office” moves from the British era South Block to its new address, #SevaTeerth”.
Incidentally, on this very day in 1931, that is 13 February 1931, the British had declared… pic.twitter.com/vPU75mxY7V
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) February 12, 2026
12 Feb 2026 08:56 PM (IST)
12 Feb 2026 08:56 PM (IST)अखिलेश यादव ने यूपी के शासन-प्रशासन पर कसा तंज, बोले- हथेली गरम पुलिस नरम
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर कहा कि बिजली महंगी हो गई है। समाजवादियों का बनाया डायल 100 की व्यवस्था को इन्होंने खराब कर दिया है। डायल 100 पर क्या बेहतर किया है, हथेली गरम पुलिस नरम। लखनऊ, दिल्ली, मेयर, विधायक, सांसद सबका बजट आखिर जा कहा रहा? ये सोचने की बात है। बजट केवल आकार में दिख रहा है जमीन पर कुछ नहीं हुआ है।
#WATCH आगरा: उत्तर प्रदेश बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बिजली महंगी हो गई है। समाजवादियों का बनाया डायल 100 की व्यवस्था को इन्होंने खराब कर दिया है। डायल 100 पर क्या बेहतर किया है, 'हथेली गरम पुलिस नरम'। लखनऊ, दिल्ली, मेयर, विधायक, सांसद सबका बजट आखिर जा कहा रहा है?… pic.twitter.com/zxU2jLYqM8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
12 Feb 2026 08:00 PM (IST)
12 Feb 2026 08:00 PM (IST)सरकार चोर दरवाजे से हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ा रही: अख्तरुल ईमान
जमीयत उलेमा के वंदे मातरम पर विवादित बयान पर AIMIM नेता अख्तरुल ईमान ने कहा कि 1937 में जब बैठक हुई थी तो टैगोर साहब ने इसे निकलवा दिया था। आप इसे कैसे देखते हैं? क्या हमारे पूर्वजों के पास दिमाग नहीं था? उन्होंने सबको साथ लेकर महान भारत बनाने का काम किया। राष्ट्रवाद की जो कल्पना थी उसको उन लोगों ने मजबूत किया कि अपने धर्म का पालन करो और दूसरे के धर्म का आदर करो। यही भारतीय धर्मनिरपेक्षता है। भाजपा की सरकार चोर दरवाजे से हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है। आप प्रस्ताव लाओ और हिंदू राष्ट्र बना लो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मामला ये है कि ये विवादित पंक्तियां रही हैं और इसपर कई कोर्ट के फैसले आ चुके हैं। आर्टिकल 25 इस देश में धार्मिक आजादी देता है किसी पर धर्म को थोपा नहीं जा सकता है।
#WATCH पटना, बिहार: जमीयत उलेमा के वंदेमातरम पर विवादित बयान पर AIMIM अख्तरुल ईमान ने कहा, "1937 में जब बैठक हुई थी तो टैगोर साहब ने इसे निकलवा दिया था, आप इसे कैसे देखते हैं? क्या हमारे पूर्वजों के पास दिमाग नहीं था? उन्होंने सबको साथ लेकर महान भारत बनाने का काम किया। राष्ट्रवाद… pic.twitter.com/lsOmUX18m9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
12 Feb 2026 07:09 PM (IST)
12 Feb 2026 07:09 PM (IST)बांग्लादेश में वोटों की गिनती जारी, 48% हुई वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। वोटों की गिनती जारी है। चुनावी नतीजे रात 8 बजे से आने शुरू होंगे। दोपहर 2 बजे तक 36 हजार वोटिंग सेंटरों पर 47.91% मतदान हुआ। अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम वोट डालने पहुंचे। इस दौरान यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ। दूसरी तरफ पूर्व PM शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। साथ ही यूनुस से इस्तीफा भी मांगा हैं।
12 Feb 2026 06:46 PM (IST)
12 Feb 2026 06:46 PM (IST)पीएम मोदी ने पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर केरल के चुने हुए भाजपा पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगम सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी और जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर केरल के चुने हुए BJP पंचायत सदस्यों, नगर पालिका सदस्यों और निगम सदस्यों से बातचीत की। pic.twitter.com/8RCpzLkbZo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
12 Feb 2026 05:56 PM (IST)
12 Feb 2026 05:56 PM (IST)सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर दे रहे जोर: सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में सर्विस सेक्टर पर ध्यान दिया जा रहा है तो हम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी जोर दे रहे हैं। हम 10 खास एरिया में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएंगे। मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता दी जा रही है, यह इस बात से दिखेगा कि इन 10 सेक्टर को बजट में कैसे जगह मिलेगी, इस साल के लिए। अगले पांच वर्षों और 2047 तक के लिए एक स्पष्ट योजना शामिल है।
दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "अगर बजट में सर्विस सेक्टर पर ध्यान दिया जा रहा है, तो हम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी ज़ोर दे रहे हैं। हम 10 खास एरिया में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाएंगे। मैन्युफैक्चरिंग को प्राथमिकता दी जा रही है, यह इस बात से दिखेगा कि इन 10… pic.twitter.com/5Y48NomJ61
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 12, 2026
12 Feb 2026 04:41 PM (IST)
12 Feb 2026 04:41 PM (IST)राहुल नियमों का उल्लंघन करेंगे तो भेजा जा सकता है नोटिस: रिजिजू
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आज मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह गलत है। वो मीडिया को टोकेंगे और डांटेंगे तो सवाल कौन पूछेगा? क्या हमने कभी मीडिया को सवाल पूछने से रोका है? जब हम विपक्ष में थे तो हमने कभी कांग्रेस का नाम लेकर मीडिया से कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह सब इसलिए कहा होगा, क्योंकि वो मीडिया को जवाब नहीं देना चाहते। मैंने कई कांग्रेस सांसदों से कहा है कि वे राहुल गांधी को समझाएं कि वो नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ नोटिस भेजा जा सकता है।
12 Feb 2026 03:05 PM (IST)
12 Feb 2026 03:05 PM (IST)स्कूलों में जल्द क्लास 3 से होगी AI आधारित शिक्षा: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत के विद्यार्थियों के लिए भारत के शिक्षा विभाग में अत्याधुनिक तकनीक को लाने के लिए भारत सरकार तत्पर है। भारत सरकार ने तय किया है कि आने वाले दिनों में कक्षा 3 से AI आधारित शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। एआई अत्याधुनिक टूल बन चुका है। ग्लोबल एआई इंपैक्ट समिट के पहले भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव होना, यह बड़ा कदम है।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "भारत के विद्यार्थियों के लिए भारत के शिक्षा विभाग में अत्याधुनिक तकनीक को लाने के लिए भारत सरकार तत्पर है...भारत सरकार ने तय किया है कि आने वाले दिनों में कक्षा 3 से AI आधारित शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी...AI एक अत्याधुनिक… pic.twitter.com/fmIGdJUV4W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2026
12 Feb 2026 02:04 PM (IST)
12 Feb 2026 02:04 PM (IST)भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील को DAC ने दी मंजूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने गुरुवार को 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी। इस कदम से भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। एक मीडिया रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 32 लाख करोड़ रुपये के इस विशाल सौदे को मंजूरी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की इस महीने के अंत में होने वाली यात्रा से पहले मिली है।
12 Feb 2026 12:35 PM (IST)
12 Feb 2026 12:35 PM (IST)पटना सिटी में बुजुर्ग की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या
पटना सिटी के विवेकानंद कॉलोनी में गुरुवार सुबह 70 वर्षीय मोहम्मद रईस की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी ने अपने चचेरे भाई मोहम्मद अयाज पर हत्या का शक जताया है, जिसने पहले भी धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद है और एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है।
12 Feb 2026 12:27 PM (IST)
12 Feb 2026 12:27 PM (IST)घूसखोर पंडत मामला, सुप्रीम कोर्ट ने डायरेक्टर से मांगा नया नाम
घूसखोर पंडत मामला का सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। कोर्ट ने फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडेय से दोपहर 12.30 बजे तक नया नाम बताने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा आप इस तरह का नाम पब्लिसिटी के लिए रखते हैं, ताकि विवाद हो।
12 Feb 2026 12:16 PM (IST)
12 Feb 2026 12:16 PM (IST)निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया
निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक प्रस्ताव (मोषन) पेश किया है। दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी ऐसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं, जो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं।
12 Feb 2026 11:34 AM (IST)
12 Feb 2026 11:34 AM (IST)PM मोदी को कांग्रेस सांसदों ने धमकाया, स्पीकर को दी गाली: किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने एक नया वीडियो जारी कर कांग्रेस को घेरा है। किरिन रिजिजू ने आरोप लगाया कि यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे एक कांग्रेस MP ने तब बनाया था, जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसद को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3 pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
12 Feb 2026 10:34 AM (IST)
12 Feb 2026 10:34 AM (IST)कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार
कानपुर में हाई‑प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज सुबह 10 बजे अदालत में पेश किया जाएगा। यह वही मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी।
12 Feb 2026 10:20 AM (IST)
12 Feb 2026 10:20 AM (IST)जैश ने करवाया था लाल किले के पास विस्फोट: UNSC रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 प्रतिबंध समिति की हालिया रिपोर्ट ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। रिपोर्ट में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) को दिल्ली के लाल किले पर 9 नवंबर को हुए हमले से जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, JeM ने विभिन्न आतंकी घटनाओं की जिम्मेदारी ली थी और लाल किले पर हमले में उसकी भूमिका दर्ज की गई है।
12 Feb 2026 09:37 AM (IST)
12 Feb 2026 09:37 AM (IST)नामिबिया के खिलाफ टीम इंडिया आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेलेगी
नामिबिया के खिलाफ भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में भारत ने यूएसए को हराया था। अब भारतीय टीम नामिबिया को हराकर लगातार दूसरा जीत हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।
12 Feb 2026 09:07 AM (IST)
12 Feb 2026 09:07 AM (IST)वोटिंग के बीच बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या
बांग्लादेश में एक तरफ चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है, वहीं इससे तुरंत पहले एक और हिंदू की निर्मम हत्या कर दी गई। 28 साल के रतन के हाथ पांव बांधकर उसकी हत्या कर दी गई, जिसका खून से लथपथ शव सुबह 10 बजे चम्पारा इलाके से बरामद किया गया।
12 Feb 2026 08:24 AM (IST)
12 Feb 2026 08:24 AM (IST)दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार की टक्कर में महिला की मौत
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
12 Feb 2026 07:53 AM (IST)
12 Feb 2026 07:53 AM (IST)बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग शुरू
बांग्लादेश में 299 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की देखरेख में हो रहे इन चुनावों पर न केवल बांग्लादेश, बल्कि भारत की भी करीबी नजर है।
12 Feb 2026 06:58 AM (IST)
12 Feb 2026 06:58 AM (IST)मुजफ्फरनगर में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमजद ढेर
मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अमजद मारा गया। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में अमजद गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
12 Feb 2026 06:42 AM (IST)
12 Feb 2026 06:42 AM (IST)बांग्लादेश में आज चुनाव
बांग्लादेश में आज चुनाव है। सुबह 7 बजे (भारतीय समयानुसार) मतदान शुरू होगा और 4 बजे तक चलेगा। इसी के बाद काउंटिंग शुरू हो जाएगी।
12 Feb 2026 06:41 AM (IST)
12 Feb 2026 06:41 AM (IST)भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज किसान संगठनों का भारत बंद
आज भारत बंद है। ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है। 12 फरवरी के इस भारत बंद से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के विरोध में यह बंद बुलाया है।
Aaj ki taaja khabar 12th february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कपड़ा उतारकर युवक की पीट पीटकर हत्या, पुणे में ऑनर किलिंग! मॉब लिंचिंग में महिलाएं भी शामिल
Mar 15, 2026 | 04:31 PMपांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग? यहां देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 04:23 PMBCCI Naman Awards 2026: भारत के चैंपियन खिलाड़ी टीमें होंगे सम्मानित, जानें Live Streaming की A टू Z डिटेल
Mar 15, 2026 | 04:14 PMअटूट प्रयास की जीत: 13 साल पहले सतना से लापता हुआ ग्रेजुएट युवक ठाणे के मनोरुग्णालय से पहुँचा अपने घर
Mar 15, 2026 | 04:14 PMसोनम वांगचुक की रिहाई पर मजीद मेमन के कड़े सवाल: ‘NSA लगाया ही क्यों था, क्या सबूत हवा में उड़ गए?’
Mar 15, 2026 | 04:06 PMबंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत; जानें राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
Mar 15, 2026 | 04:06 PMहनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, फैंस और स्पॉन्सर टीम में जमकर चले लात-घूंसे, सिंगर गाते रहे हिट गाने
Mar 15, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM














