-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Earthquake Shakes Colombia Cracks On Roads Screams Chaos Video
सड़कों में दरारें, चारो तरफ चीख-पुकार…भूकंप के तेज झटकों से थर्राया कोलंबिया, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
- Written By: अमन उपाध्याय
कोलंबिया में रविवार को जोरदार भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई।

भूकंप, सांकेतिक तस्वीर
बोगोटा: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में रविवार को जोरदार भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गई। फिलहाल, किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बोगोटा के पास लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया।
भूकंप का प्रभाव इतना तेज था कि इमारतें हिलने लगीं, सायरन की आवाजें गूंजने लगीं, जिससे लोग अपनी सुरक्षा के लिए सड़कों पर दौड़ने लगे। कुछ लोगों ने झूलती हुई लाइटें और हिलते फर्नीचर के वीडियो भी साझा किए। बोगोटा की एक बुजुर्ग महिला ने एक मीडिया से बातचीत में कहा, “यह भूकंप बहुत ही भयानक था।”
Eq of M:6.7, On: 08/06/2025 18:38:06 IST, Lat:4.47 N, Long:73.23 W, Depth: 10Km, Location: Colombia@PMOIndia @moesgoi @ndmaindia @IndiaDST @CSIR_IND pic.twitter.com/IUl4IJ3QR7 — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 8, 2025
देखें Video-
. कोलंबिया में भूकंप के बाद सड़क पर बड़ी दरारें देखी गई हैं#Colombia #Earthquake #ColombiaEarthquake #Emergency pic.twitter.com/dj2DYp0cEv — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) June 8, 2025
भूकंप में 1200 लोगों की गई थी जान
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मध्य कोलंबिया भूकंपों के लिए संवेदनशील क्षेत्र है। इससे पहले, 1999 में अंसरमानुएवो इलाके के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली
कोलंबिया में यह भूकंप ऐसे समय में आया जब देश पहले से ही एक बड़े राष्ट्रीय हादसे से उबरने की कोशिश कर रहा था। राजधानी बोगोटा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सीनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे पर जानलेवा हमला हुआ, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया। चुनावी प्रचार के दौरान फॉन्टिबोन इलाके के एक सार्वजनिक पार्क में 39 वर्षीय उरीबे को एक व्यक्ति ने पीठ में गोली मार दी। उस समय वे अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें सिर और पीठ से खून बहते देखा गया, गोली लगने के तुरंत इलाज के लिए एक मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
किंग कोबरा का माउंट एवरेस्ट के पास दस्तक, डेढ़ महीने में मिले 10 सांप, एक्सपर्ट्स ने जारी किया अलर्ट
हालांकि, उरीबे की स्थिति के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इस हमले की उरीबे की पार्टी ने कड़ी आलोचना की है और इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है।
Earthquake shakes colombia cracks on roads screams chaos video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














