- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Promises More Weapons To Ukraine
सीजफायर छोड़ अब जंग के मूड में ट्रंप! बोले- यूक्रेन को मिलेगा और हथियार
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार भेजने की घोषणा की है, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने हथियारों की आपूर्ति पर रोक लगाने की बात कही थी। इस दौरान, रूस ने यूक्रेन पर अपने...

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि यूक्रेन को और अधिक हथियार मुहैया कराए जाएंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पेंटागन ने कुछ महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी थी। उधर, रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल हमलों और भी तेज कर दिया है। जिनमें कई लोगों की मौत और अनेक के घायल होने की खबर है। इसी बीच, रूस के परिवहन मंत्री की रहस्यमयी मौत ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।
अमेरिका द्वारा यूक्रेन को भेजे जाने वाले हथियारों पर रोक के बीच एक नया मोड़ आया है। पिछले हफ्ते पेंटागन ने बताया था कि हथियारों का स्टॉक घटने की वजह से कुछ अहम हथियारों की डिलीवरी रोक दी गई है, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम और हाई-प्रिसिशन आर्टिलरी शामिल हैं। लेकिन सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमें यूक्रेन को और हथियार भेजने चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए लड़ने का पूरा अधिकार है।” ट्रंप के इस बयान से रूस के लगातार हमलों से जूझ रहे यूक्रेन को एक नई उम्मीद मिली है।
यूक्रेन पर ग्लाइड बमों और ड्रोन से कहर बरपाया
हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने हवाई हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, बीते एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर 1270 ड्रोन, 39 मिसाइलें और लगभग 1000 घातक ग्लाइड बम दागे हैं। इन हमलों में अब तक कम से कम 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
PM मोदी का ब्रासीलिया में धमाकेदार स्वागत, शिव तांडव से गूंजा पूरा माहौल
राष्ट्रपति ने बताया कि ओदेसा में एक व्यक्ति की मौत हुई, वहीं खारकीव में एक की जान गई और 71 लोग घायल हुए। सूमी क्षेत्र में ड्रोन हमलों के चलते दो लोगों की मृत्यु और दो अन्य घायल हुए। दोनेत्स्क में सबसे अधिक नुकसान हुआ, जहां सात लोगों की मौत और नौ के घायल होने की खबर है।
सैन्य भर्ती केंद्रों को बनाया निशाना
रूस ने सोमवार को एक बार फिर यूक्रेन के सैन्य भर्ती केंद्रों को निशाना बनाते हुए हमले किए। बीते पांच दिनों में यह तीसरी बार है जब ऐसे केंद्रों पर हमला हुआ है। इसका उद्देश्य यूक्रेनी सेना में नई भर्तियों को बाधित करना था। इस कार्रवाई के जवाब में यूक्रेन ने रूस के भीतर कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने रातभर चलाए गए ऑपरेशन में 13 अलग-अलग क्षेत्रों में यूक्रेन के 91 ड्रोन मार गिराए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी यूक्रेन रूस के सैन्य ठिकानों, तेल रिफाइनरियों और एयरबेस पर ड्रोन से हमले करता रहा है। हाल ही में ‘ऑपरेशन स्पाइडरवेब’ के तहत यूक्रेन ने रूस के चार एयरबेस पर 117 ड्रोन दागे थे, जिनमें कई रूसी लड़ाकू विमान नष्ट हो गए थे।
रूस के परिवहन मंत्री की मौत
रूस से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को रूस के परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइत की मृत्यु हो गई, जिसे अधिकारियों ने आत्महत्या बताया है। यह घटना उनके पद से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद घटी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें मई 2024 में परिवहन मंत्री नियुक्त किया था।
हालांकि, उनकी बर्खास्तगी की कोई आधिकारिक वजह नहीं दी गई, लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार यह मामला कुर्स्क क्षेत्र में डिफेंस वॉल के लिए जारी की गई राशि में कथित गबन की जांच से जुड़ा हो सकता है। बता दें कि अगस्त 2024 में यूक्रेनी सेना की अचानक घुसपैठ के दौरान कुर्स्क की रक्षा प्रणाली विफल रही थी, जिसके लिए स्टारोवोइत को दोषी माना जा रहा था।
Donald trump promises more weapons to ukraine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM












