Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इतनी जंगें खत्म की, नोबेल नहीं मिला तो… डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया हैरान करने वाला बयान

Trump Nobel Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया, तो यह पूरे अमेरिका के लिए अपमान होगा। उनका दावा है कि उन्होंने अब तक 8 युद्धों को...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 01, 2025 | 11:07 AM

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Donald Trump News:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिला, तो यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका के लिए अपमानजनक होगा। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को समाप्त किया है और यदि गाजा संघर्ष भी खत्म हो गया, तो यह उनकी आठवीं ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब 10 अक्टूबर को इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होने वाली है। ट्रंप लंबे समय से इस पुरस्कार को लेकर चर्चित रहे हैं। 2024 में उन्होंने कहा था कि यदि उनका नाम ओबामा होता तो उन्हें यह पुरस्कार तुरंत मिल जाता। उन्होंने यह भी जोर दिया कि ओबामा को यह सम्मान बिना किसी काम के मिल गया, जबकि उन्होंने चुनाव जीतकर इसे हासिल किया। ताजा बयान में उन्होंने फिर से यही मुद्दा उठाया है।

लगभग खत्म हो चुका है युद्ध

ट्रंप ने मंगलवार को वर्जीनिया के क्वांटिको सैन्य मुख्यालय में अधिकारियों से बातचीत में कहा कि गाजा संघर्ष को लगभग सुलझा लिया गया है। अब यह देखना बाकी है कि हमास इसे स्वीकार करता है या नहीं। अगर हमास मानने से इनकार करता है, तो उसकी स्थिति कठिन हो जाएगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि सभी अरब और मुस्लिम देशों ने इस समाधान को स्वीकार किया है और इज़रायल भी राजी है।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश चुनाव: 20 साल बाद सत्ता में लौटी BNP, शनिवार को शपथ लेंगे तारिक रहमान; पीएम मोदी ने दी बधाई

मोसाद चीफ से लेकर पीएम नेतन्याहू तक… ईरान ने जारी की ‘हिटलिस्ट’, क्या इजरायल पर होगा बड़ा हमला?

बांग्लादेश में ‘गेम’ पलटा! अब बनेगी ‘राज्यसभा’, PM की कुर्सी पर 10 साल की लिमिट, जानें क्या है जुलाई चार्टर?

US-Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्य पूर्व भेजा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा युद्धपोत

उन्होंने आगे कहा कि आठ संघर्षों को केवल आठ महीनों में समाप्त करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिलेगा। उनका मानना है कि यह पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति को दे दिया जाएगा जिसने असल में कुछ नहीं किया, या फिर किसी लेखक को जो उनकी मेहनत पर किताब लिखकर उसे बेच दे।

नोबेल न मिलने पर अमेरिका का होगा अपमान

डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि नोबेल शांति पुरस्कार उनके लिए व्यक्तिगत महत्व का विषय नहीं है, बल्कि यह अमेरिका का सम्मान है। उन्होंने कहा, “मैं यह पुरस्कार अपने लिए नहीं चाहता, यह अमेरिका को मिलना चाहिए, क्योंकि मैंने आठ बड़े संघर्षों को सुलझाया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं।”

यह भी पढ़ें:- बलूचिस्तान में बढ़ा तनाव, पाकिस्तानी सेना ने चार नागरिकों का किया अपहरण; मचा हड़कंप

सात देशों ने किया नामांकित

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रवांडा और गैबॉन सहित सात देशों ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। हालांकि, नोबेल समिति की परंपरा के अनुसार नामांकन की जानकारी आधिकारिक तौर पर 50 वर्षों तक सार्वजनिक नहीं की जाती।

Donald trump nobel peace prize us insult

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 11:07 AM

Topics:  

  • America
  • Donald Trump
  • Nobel Prize
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.