-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Israel Lobby Us Congress Influence
‘सबसे ताकतवर लॉबी अब कमजोर…’, इजरायल को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel lobby USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि जो इजरायल लॉबी कभी कांग्रेस में बेहद ताक़तवर मानी जाती थी, अब उसकी पकड़ ढीली पड़ गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिका में इजरायल...

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump on Israel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि कांग्रेस में कभी इजरायल की सबसे प्रभावशाली मानी जाने वाली लॉबी अब पहले जैसी ताक़तवर नहीं रही। उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की जब अमेरिका में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन, दोनों ही दलों के नेता गाजा पर इजारायली सेना के हमलों की आलोचना कर रहे हैं।
डेली कॉलर को दिए ओवल ऑफिस इंटरव्यू में ट्रंप ने पिछले 20 सालों में आए बदलाव पर बात की। उन्होंने कहा, “करीब दो दशक पहले, कांग्रेस में इज़रायल की लॉबी सबसे मजबूत हुआ करती थी। आज वह वैसी स्थिति में नहीं है, और यह वाकई चौंकाने वाली बात है।”
अमेरिकी राजनीति का रुख बदला
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि समय के साथ इजरायल को लेकर अमेरिकी राजनीति का रुख बदल गया है। करीब 15 साल पहले इज़रायल की लॉबी बेहद मजबूत मानी जाती थी, लेकिन अब उसकी स्थिति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने इज़रायल के समर्थन में अपने कामकाज का जिक्र करते हुए कहा, “इजरायल शानदार है। मुझे वहां से अच्छा समर्थन मिलता रहा है। इजरायल के लिए जितना मैंने किया है, उतना किसी और ने नहीं किया, इसमें ईरान पर हालिया हमले भी शामिल हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
सदस्यों में विरोध की भावना बढ़ी
डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब देश में इज़रायल के खिलाफ आलोचना बढ़ती नज़र आ रही है। मार्च में हुए प्यू (Pew) सर्वे में खुलासा हुआ कि 53% युवा इज़रायल के कदमों का समर्थन नहीं करते, जबकि 2022 में यह आंकड़ा 42% था। वहीं, 50 साल से कम उम्र के रिपब्लिकन सदस्यों में भी विरोध की भावना बढ़ी है। 2022 में जहां 35% लोग नकारात्मक राय रखते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 50% हो गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, मैं इससे अवगत हूं। ट्रंप ने 7 अक्टूबर को इज़राइल में हुए हमलों की गंभीरता पर जोर देते हुए़ कहा, “7 अक्टूबर का दिन वास्तव में बेहद भयावह था। मैंने उसकी तस्वीरें देखी हैं और वह सचमुच बहुत ही बुरा दिन था।”
यह भी पढ़ें:- ‘भारत कंधे से कंधा…’, पुतिन संग 40 मिनट वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हुए PM मोदी, जानें क्या हुई बात
भुगतना पड़ रहा खामियाजा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया कि अगर घटनाओं को नकारा गया तो हालात और धारणाएं और भी खराब हो सकती हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “कुछ लोग पूरी तरह से इनकार करते हैं कि यह सब कभी हुआ ही नहीं। वे मानते ही नहीं कि नरसंहार हुआ है। लेकिन असलियत यह है कि इस युद्ध को रोकना ज़रूरी है। इज़रायल को भी इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है, इसमें दो राय नहीं। जंग के मैदान में भले ही वे बढ़त बना लें, लेकिन जनता की राय और पब्लिक इमेज के स्तर पर वे लगातार पिछड़ रहे हैं, और यही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।
Donald trump israel lobby us congress influence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMIncome Tax Return भरने वालों की होड़, 4.7 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; 31 जुलाई के बाद लगेगा जुर्माना
Jul 29, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM














