अमेरिका की सैन्य शक्ति खत्म! बर्बाद होने वाला है US, ट्रंप के चौंकाने वाले बयान से मचा हड़कंप

Trump Tariff News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका बर्बाद हो जाएगा और उसकी सैन्य ताकत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
20 साल बाद... ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग पर पहली बार दिया चौंकाने वाला बयान
डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump News: अमेरिका की संघीय अपील अदालत ने एक अहम निर्णय दिया है। अदालत ने माना कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानूनी रूप से सही नहीं हैं। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुस्से में आ गए। उन्होंने अदालत की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि अगर टैरिफ नहीं रहे तो अमेरिका बर्बादी हो जाएगा और सैन्य ताकत सब कुछ खत्म पूरी तरह से हो जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में टैरिफ से जुड़े मामले पर फैसला देने वाले जजों पर निशाना साधते हुए उन्होंने इन्हें "कट्टरपंथी वामपंथी जजों का समूह" बता दिया।

बुरी तरह तबाह हो जाता अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि अगर टैरिफ और उन खरबों डॉलर की आमदनी नहीं होती, जो अब तक मिल चुकी है, तो अमेरिका बुरी तरह तबाह हो जाता और उसकी सैन्य ताकत तुरंत कमजोर पड़ जाती। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि ओबामा द्वारा नियुक्त एक डेमोक्रेट जज ने देश को बचाने वाले फैसले का समर्थन किया। ट्रंप ने उस जज की हिम्मत और देशप्रेम की सराहना करते हुए कहा "उन्होंने अमेरिका के लिए खड़े होकर दिखाया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"

भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ट्रंप को कोई अधिकार नहीं

अमेरिका की संघीय अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट करते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के पास ज्यादातर देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सभी देशों पर टैरिफ लगाने के लिए अधिकार नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

हालांकि, कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए मौजूदा टैरिफ को तुरंत रद्द नहीं किया है और ट्रंप प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की इजाज़त दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में जाने का मन भी बना लिया है। ट्रंप ने कहा, “अगर यह निर्णय बरकरार रहा, तो इससे अमेरिका को गंभीर नुकसान होगा।” वहीं, व्हाइट हाउस प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि “ट्रंप ने पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है और हमें भरोसा है कि आखिरकार इस मामले में जीत हमारी ही होगी।”

Navbharat Live
navbharatlive.com