-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Vladimir Putin India Russia Meeting In Sco Summit China
‘भारत कंधे से कंधा…’, पुतिन संग 40 मिनट वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हुए PM मोदी, जानें क्या हुई बात
- Written By: अमन उपाध्याय
Modi Putin Talk: चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन में आज भारत-रूस की द्विपक्षीय वार्ता हुई जो करीब 40 मिनट तक चली। इस बैठक में दोनों देश कई अहम मुद्दों पर चर्चा किए।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Modi Putin SCO Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। वे तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के रवाना हो गए। पीएम शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 40 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों समेत कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।
जिनपिंग और पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक
चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पुतिन के बीच करीब 40 मिनट तक वार्ता हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
PoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
जापान के क्यूशू में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; कुमामोटो समेत कई इलाकों में हाई अलर्ट
Had an excellent meeting with President Putin on the sidelines of the SCO Summit in Tianjin. Discussed ways to deepen bilateral cooperation in all sectors, including trade, fertilisers, space, security and culture. We exchanged views on regional and global developments, including… pic.twitter.com/DhTyqOysbf — Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सम्मेलन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जो तियानजिन के होटल रिट्ज़-कार्लटन में आयोजित की गई। दोनों नेता अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने कहा, “आपसे मिलना हमेशा यादगार अनुभव होता है। इस बैठक में हमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श और जानकारी साझा करने का अवसर मिला। हम नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं और दोनों पक्षों के बीच कई उच्च-स्तरीय बैठकें लगातार होती रही हैं। इस वर्ष दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन के लिए 140 करोड़ भारतीय आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह हमारी विशेष साझेदारी की गहराई और व्यापकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।”
यूक्रेन संकट को लेकर हुई बात
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों देशों के मजबूत संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। उनका यह करीबी सहयोग केवल दोनों देशों के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए भी अहम है।
मोदी ने यूक्रेन संकट पर चर्चा करते हुए बताया कि हाल ही में शांति की सभी पहलाओं का स्वागत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पक्ष मिलकर रचनात्मक कदम उठाएंगे। उनका कहना था कि इस संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करना और स्थायी शांति स्थापित करना पूरी मानवता की मांग है।
यह भी पढ़ें:- SCO के मंच से दहाड़े PM मोदी, पहलगाम पर पाक को दिया बड़ा झटका; आतंकवाद पर सदस्य देशों का साथ
एक ही कार में पहुंचे थे मीटिंग स्थल
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में यात्रा करते हुए मीटिंग स्थल पहुंचे थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस पल की फोटो साझा करते हुए लिखा कि “एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद मैंने और राष्ट्रपति पुतिन ने मिलकर द्विपक्षीय बैठक के लिए यात्रा की। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञान और जानकारी से भरपूर रहती है।”
After the proceedings at the SCO Summit venue, President Putin and I travelled together to the venue of our bilateral meeting. Conversations with him are always insightful. pic.twitter.com/oYZVGDLxtc — Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
Pm modi vladimir putin india russia meeting in sco summit china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














