- Hindi News »
- World »
- Dead Sea A Center Of Attraction For Tourists Is Shrinking Rapidly Due To Climate Change
युद्ध जीतकर अपनी ही धरती पर हार गया इजराइल, खत्म हो रही इस अनमोल धरोहर की शान; चिंता में विश्व
दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा इज़राइल का प्रसिद्ध एन गेडी बीच, जहां लोग डेड सी के खारे पानी में बिना डूबे तैरने का अनोखा आनंद लेते थे, अब सुनसान पड़ा है।
- Written By: अमन उपाध्याय

तेजी से सिकुड़ रहा डेड सी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: गाजा में जारी संघर्ष के बीच इज़राइल खुद को विजेता के रूप में पेश कर रहा है, लेकिन एक और लड़ाई ऐसी भी है जिसे वह अपनी ही जमीन पर हार रहा है वह है डेड सी को बचाने की जंग। कभी दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा यह खारा समुद्र अब तेजी से सिकुड़ता जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन, पानी के अत्यधिक दोहन और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण डेड सी का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे यह अनोखा प्राकृतिक चमत्कार खतरे में पड़ गया है।
डेड सी में बढ़ता संकट
डेड सी, जो जॉर्डन और इज़राइल के बीच स्थित पृथ्वी का सबसे निचला जल निकाय है, आज गंभीर संकट का सामना कर रहा है। कभी जहां लोग इसकी लहरों पर तैरने का आनंद लेते थे, वहीं अब विशाल गड्ढे (सिंकहोल्स) उभर रहे हैं। इस भयावह स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन, औद्योगिक लालच और पानी के अनियंत्रित दोहन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लगातार घटते जलस्तर के कारण यह अनोखा खारा समुद्र तेजी से सिकुड़ रहा है, जिससे इसके अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Blast: बेइत शेमेश स्थित टोमर टेस्टिंग ग्राउंड में भयंकर विस्फोट, आसमान में छाया काला धुआं
दुनिया के वो देश जिनके हैं दर्जनों दुश्मन, रूस और इजरायल की इस लिस्ट में भारत का कनेक्शन देख रह जाएंगे दंग
नवभारत संपादकीय: युद्ध के बीच ऊर्जा संकट गहराया, इथेनॉल का निर्माण व जलसंकट की चुनौती
अमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
सिंकहोल्स और घटते जल स्तर ने बढ़ाया खतरा
डेड सी से सटा एन गेडी बीच बीते पांच सालों से बंद पड़ा है। इसका कारण सिर्फ समुद्र के घटते जल स्तर नहीं हैं, बल्कि वहां बने खतरनाक सिंकहोल्स भी हैं, जो इस क्षेत्र को असुरक्षित बना चुके हैं। इज़राइल, जॉर्डन और फिलिस्तीनी सीमा से लगे इस समुद्र की यह हालत कोई नई नहीं है। वर्षों से यह पर्यावरणीय संकट झेल रहा है। लेकिन अब, जब पूरा मध्य पूर्व युद्ध की चपेट में है, तो इस समस्या के समाधान की उम्मीदें और भी कम होती जा रही हैं।
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
जलवायु परिवर्तन और मानव गतिविधियां जिम्मेदार
डेड सी का पानी लगातार सूखता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन और दशकों से जारी जल दोहन है। गर्मियों में यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन असली नुकसान इंसानों ने पहुंचाया है। जॉर्डन नदी और लेबनान-सिरिया से बहने वाली सहायक नदियों से बड़ी मात्रा में पानी निकाला जा चुका है। इसके अलावा, स्थानीय फैक्ट्रियां खनिज निकालने के लिए डेड सी के जल स्रोत का अत्यधिक दोहन कर रही हैं, जिससे इसका जल स्तर तेजी से घट रहा है।
प्राकृतिक संसाधनों की बिक्री और पर्यटन पर असर
डेड सी में मौजूद पोटाश, ब्रोमिन, सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशिया और मैग्नीशियम जैसी मूल्यवान धातुएं वैश्विक बाजार में बेची जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि डेड सी का लगातार सिकुड़ना इजराइल के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। अब यहां के प्राकृतिक तटों की जगह कृत्रिम वाष्पीकरण तालाबों के आसपास ही कुछ इजरायली रिसॉर्ट बचे हैं। इससे सैलानियों की डेड सी तक पहुंच कम हो गई है और यह आकर्षण अब उनसे दूर होता जा रहा है।
क्षेत्रीय तनाव के बीच पर्यावरणीय मुद्दे हाशिए पर
डेड सी के संकट को हल करने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए हैं, जिनमें इज़राइल और जॉर्डन के बीच हुए समझौते भी शामिल हैं। हालांकि, गाजा और अन्य इलाकों में जारी युद्धों ने क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा दिया है। इस कारण सीमा पार के पर्यावरणीय मुद्दे सरकारों की प्राथमिकता सूची में पीछे छूट गए हैं, जिससे डेड सी की स्थिति और गंभीर होती जा रही है।
डेड सी को बचाने के लिए संभावित समाधान
इज़राइल के पर्यावरण मंत्रालय में लंबे समय से काम कर रहे ओहाद कार्नी के अनुसार, सरकार डेड सी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या का हल निकालने के लिए कई संभावनाओं पर विचार कर रही है। इनमें समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने के लिए डीसैलीनेशन प्लांट स्थापित करना और उत्तर या दक्षिण से एक नहर बनाना शामिल है। इन उपायों से न केवल डेड सी को बचाया जा सकेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र की जल समस्या का समाधान भी किया जा सकेगा।
Dead sea a center of attraction for tourists is shrinking rapidly due to climate change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














