- Hindi News »
- World »
- Chinese Foreign Ministry Said The News Of New Virus Is A Rumor
‘चीन विदेशियों के लिए सुरक्षित’, नया वायरस फैलने की खबर का खंडन करते हुए बोलीं माओ निंग
चीन ने देश में बड़े पैमाने पर फ्लू के प्रकोप संबंधी खबरों को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए शुक्रवार को कहा कि सर्दियों के दौरान होने वाली श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले पिछले साल की तुलना में इस वर्ष कम गंभीर हैं...
- Written By: Saurabh Pal

माओ निंग (फोटो- सोशल मीडिया)
बीजिंगः चीन ने देश में बड़े पैमाने पर फ्लू के प्रकोप संबंधी खबरों को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए शुक्रवार को कहा कि सर्दियों के दौरान होने वाली श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले पिछले साल की तुलना में इस वर्ष कम गंभीर हैं। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशियों के लिए चीन की यात्रा करना सुरक्षित है। मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने देश में ‘इन्फ्लूएंजा ए’ और अन्य श्वसन रोगों के फैलने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘सर्दियों के मौसम में श्वसन संक्रमण चरम पर होता है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में चीन के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ दिख रही है। निंग ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में ये बीमारियां कम गंभीर प्रतीत होती हैं और छोटे स्तर पर फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि चीन सरकार चीनी नागरिकों और विदेशियों के स्वास्थ्य की परवाह करती है। चीन में यात्रा करना सुरक्षित है।
निंग ने सर्दियों में श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में चीन के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी उल्लेख किया। पिछले कुछ दिनों से विदेश में, खासकर भारत और इंडोनेशिया में चीन में बड़े पैमाने पर फ्लू फैलने की खबरें आ रही हैं। चीन में लोगों को पिछले कुछ महीनों से कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Putin China Visit: रूस-चीन संबंधों का नया अध्याय! राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे बीजिंग, जानें क्या है एजेंडा?
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
उत्तरी चीन सबसे अधिक प्रभावित
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह वायरस देश के उत्तरी क्षेत्रों में फैल रहा है। चीनी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने पुष्टि की है कि उत्तरी चीन सबसे अधिक प्रभावित है। एचएमपीवी, जो सभी उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है, बच्चों में सबसे आम है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ और बढ़ गई हैं।
कोविड-19 से मिलते-जुलते लक्षण
HMPV एक सांस से जुड़ा हुआ वायरस है जो 2001 में पहली बार पहचाना गया था, लेकिन सीरोलॉजिकल अध्ययनों से पता चला है कि यह कम से कम 60 वर्षों से अस्तित्व में है, जो एक सामान्य सांस रोगों के रूप में पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसके लक्षण काफी हद तक कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं। जिनमें मुख्य कारण बुखार, खांसी और नाक बंद जैसी समस्याएं होती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हालांकि, गंभीर मामलों में यह निमोनिया और ब्रोंकाइटिस का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, HMPV से मौत की संभावना कम है, लेकिन यह कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों और बच्चों के लिए खतरे का कारण बन सकता है। फिलहाल इस वायरस के इलाज के लिए कोई प्रभावी दवा या टीका नहीं है, और उपचार मुख्य रूप से लक्षणों को कम करने के लिए किया जा रहा है।
इन देशों में तेजी से फैल रहा मामला
एशिया के सभी देशों में अधिकारी चीन में फैले इस वायरस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। चीन के आस-पास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी और उपाय लागू किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हांगकांग में बहुत कम मामले सामने आए हैं।
Chinese foreign ministry said the news of new virus is a rumor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














