-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Celebrations In Sunita Williams Native Village In Gujarat To Mark Her Return To Earth
सुनीता विलियम्स की वापसी की खुशी में जश्न का माहौल, पैतृक गांव में लोगों ने किया यज्ञ
- Written By: मनोज आर्या
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए ग्रामीणों ने एक यज्ञ किया था। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि विलियम्स जल्द ही अपने पैतृक गांव भी आएंगी

सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की खुशी में गुजरात में उनके पैतृक गांव में जश्न
मेहसाणा: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर सुरक्षित वापसी की खुशी में बुधवार को गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित उनके पैतृक गांव झूलासन में जश्न मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं, नृत्य किया और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी ‘एक्स’ पर सुनीता विलियम्स को बधाई दी और कहा कि भारत के लोग हमारी धरती से उनके जुड़ाव पर गर्व महसूस करते हैं। जैसे ही अंतरिक्ष यात्री विलियम्स और बुच विल्मोर को लेकर ‘स्पेसएक्स’ का यान अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा, गांव के लोग खुशी से झूम उठे, आतिशबाजी की गई, नाचने लगे और मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे लगाने लगे।
बता दें कि सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए ग्रामीणों ने एक यज्ञ किया था। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि विलियम्स जल्द ही अपने पैतृक गांव भी आएंगी तथा स्कूली छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित करेंगी। इस मौके का जश्न मनाने के लिए सभी विद्यार्थी सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरकारी स्कूल में इकट्ठा हुए। उन्होंने पारंपरिक गुजराती लोक नृत्य गरबा किया और देवी डोला माता के मंदिर तक जुलूस निकालने के लिए कतार में खड़े हो गए।
मंदिर में प्रार्थना की गई
जैसे ही जुलूस स्कूल परिसर से देवी डोला माता के मंदिर तक पहुंचा, छात्रों ने नृत्य किया और गीत गाए तथा रास्ते में मिठाइयां बांटीं। स्कूल शिक्षकों ने कहा कि देवी ने उनकी प्रार्थना सुन ली और विलियम्स को घर वापस ले आईं। उन्होंने कहा कि देवी को आभार जताने के लिए जुलूस और मंदिर में प्रार्थना की गई। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशाल पंचाल ने कहा कि विलियम्स की वापसी पर पूरा गांव खुशी से झूम उठा है और गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की बेटी दुनिया का गौरव है। वह इतने लंबे समय तक अंतरिक्ष में रही और सुरक्षित वापस आई। हमने गरबा किया, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटीं। हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इस संबंध में एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जब सुनीता विलियम्स पिछले साल पांच जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुईं और उनके मिशन में देरी हुई तो हमने 27 जून को यहां एक अखंड ज्योति जलाई और उनके लिए प्रार्थना करते हुए डोला माता के मंदिर तक अखंड ज्योति लेकर जुलूस निकाला।उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व और खुशी है कि वह धरती पर लौट आईं। हम एक ही परिवार से हैं। सुनीता बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं, जो सभी उनकी तरह बनना चाहते हैं। ग्रामीणों ने मंदिर में देवी के पास सुनीता विलियम्स की तस्वीर रखकर प्रार्थना की और देवी के प्रसाद के रूप में मिठाई बांटी। झूलासन के सभी लोग टेलीविजन पर इस घटना का सीधा प्रसारण देखने के लिए गांव के मंदिर में एकत्र हुए। सभी की निगाहें सुनीता की सुरक्षित वापसी पर टिकी थीं।
Celebrations in sunita williams native village in gujarat to mark her return to earth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














