- Hindi News »
- World »
- Car Bomb Explodes Near A Mosque In Kabul Seven Killed 41 Injured
काबुल में एक मस्जिद के समीप कार बम विस्फोट, सात की मौत, 41 घायल
- Written By: शुभम सोनडवले

काबुल. अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में शुक्रवार को एक मस्जिद (Mosque) के समीप कार बम विस्फोट (Car Bomb Blast) में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी जबकि कई बच्चों समेत 41 अन्य घायल हो गये। तालिबान (Taliban) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सालभर पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से इस तरह के एक के बाद कई हमले हुए हैं। शहर के राजनयिक क्षेत्र में आज इस विस्फोट के बाद आसमान में काला धुंआ छा गया और इस दौरान कई मिनट तक गोलियों की आवाज सुनी गयी।
गृहमंत्रालय में तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता अब्दुल नाफी टाकोर ने बताया कि मस्जिद के समीप सड़क के किनारे विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी खड़ी की गयी थी और जुमे की नमाज के बाद नमाजी जब मस्जिद से बाहर आ रहे थे तब उसमें विस्फोट कराया गया। टाकोर ने कहा कि पुलिस मौके पर है और जांच चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन में पाकिस्तान और तालिबान के बीच ‘सीक्रेट’ शांति वार्ता; क्या बीजिंग रुकवा पाएगा सीमा पर छिड़ी जंग?
47 गोले और ड्रोन की बरसात… अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का भीषण प्रहार, रिहायशी इलाकों में मची तबाही
एक ही दिन दो बार भूकंप के झटकों से कांपी अफगानिस्तान की धरती, 4.5 और 4.6 रही तीव्रता, UN ने जताई चिंता
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से कोहराम, 400 की मौत के बाद भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ; भेजी 2.5 टन दवाएं
यहां इटालियन इमरजेंसी अस्पताल ने पहले बताया था कि उसके यहां 14 घायलों को लाया गया जिनमें चार ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जदरान ने बताया कि जुमे के नमाज के बाद वजीर अकबर खान मस्जिद से जा रहे नमाजियों को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया था।
An explosion reported in Wazir Akhan area of Kabul. #kabul #Blast pic.twitter.com/KgLrSZMEcV — Nazir Shah (@SsyedHhussain) September 23, 2022
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, “मस्जिदों एवं नमाजियों को निशाना बनाना अक्षम्य अपराध है। देश को अपराधियों का सफाया करने में शासन का साथ देना चाहिए। इस बीच काबुल में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट किया कि बम हमला ‘‘अफगानिस्तान में चल रही असुरक्षा एवं आतंकी गतिविधि का एक अन्य कटु याद दिलाता है।” उसने कहा, “हमारी संवेदना मारे गये लोगों के साथ है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।” (एजेंसी)
Car bomb explodes near a mosque in kabul seven killed 41 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ST Bus Fare Hike: गर्मी की छुट्टियों में ST का सफर हुआ महंगा, 15 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ; जानें नई दरें
Apr 08, 2026 | 05:07 PMसीजफायर के कुछ ही घंटों बाद कोहराम! UAE और कुवैत पर बरसीं मिसाइलें, क्या फेल हो गया ट्रंप का ‘शांति’ प्लान?
Apr 08, 2026 | 05:01 PMPimpri Chinchwad: मोहन नगर में फटी गैस पाइपलाइन, धमाके के साथ हवा में उड़े पत्थर; बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Apr 08, 2026 | 05:01 PMगोंदिया में पशुओं की ईयर टैगिंग अनिवार्य, बिना टैग नहीं होगी खरीदी-बिक्री
Apr 08, 2026 | 04:59 PMआधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
Apr 08, 2026 | 04:47 PM50 रुपये में बिक रही Dhurandhar 2, मेकर्स को लगा बड़ा झटका, साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR
Apr 08, 2026 | 04:45 PMBuldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा
Apr 08, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














