टेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

NIA Raid 10 States: टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 राज्यों में 20 जगहों पर छापेमारी की। जानें जांच, बरामदगी और पूरे ऑपरेशन की अहम जानकारी।
NIA's major crackdown on terror funding: simultaneous raids at 20 locations across 10 states.
एनआईए की छापेमारी (सोर्स आईएएनएस)
Published on
Updated on

NIA Terror Funding Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी साजिश से जुड़े एक मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहयोग से देश के 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू की। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में कुल 20 ठिकानों पर चल रही इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकी नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों की जांच करना है।

टेरर-लिंक्ड रेडिकलाइजेशन केस की एनआईए की जांच

आपको बता दें कि ये छापे विशाखापत्तनम ब्रांच में दर्ज टेरर-लिंक्ड रेडिकलाइजेशन केस की एनआईए की जांच के सिलसिले में मारे जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह जांच 22 मार्च को विजयवाड़ा पुलिस द्वारा मोहम्मद रहमतुल्ला शरीफ नामक एक रेडिकलाइज्ड व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई है। इतना ही नही ये छापे उत्तर प्रदेश में पांच जगहों पर, आंध्र प्रदेश में चार, महाराष्ट्र में तीन, दिल्ली में दो और बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में एक-एक जगहों पर मारे जा रहे हैं।

फैसल और बिलाल के घरों से भारी मात्रा में कैश

खबरों के मुताबिक एनआईए की टीम को अब्दुल कादिर और उनके दो भाइयों फैसल और बिलाल के घरों से भारी मात्रा में कैश मिला है। नोट गिनने वाली मशीनें मंगवाई गई हैं। घर के बाहर दो थानों की पुलिस तैनात है। टीम अंदर नोट गिन रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने मोहल्ला इंटा रोडी और आसपास के इलाके को सील कर दिया है। छापे वाली जगहों के आसपास किसी बाहरी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं है और न ही अंदर मौजूद किसी व्यक्ति को बाहर जाने दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर में एनआईए ने कॉस्मेटिक्स के व्यापारी अब्दुल कादिर और उसके दो भाइयों के घरों पर छापा मारा गया। तीनों पर हवाला, टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। बताया जा रहा है कि विशाखापत्तनम की एक टीम ने तीन गाड़ियों में बुधवार सुबह एक साथ तीनों जगहों पर छापा मारा। शहर के इंटा रोडी इलाके में अभी भी छापा जारी है।

आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजनाओं की जानकारी साझा की

इसी बीच, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एनआईए के अधिकारियों ने विंचीपेटा इलाके में तलाशी शुरू कर दी है। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह मामला हाल ही में एनआईए को सौंपा गया था और कथित टेरर लिंक से जुड़ा है। इससे पहले अप्रैल में विजयवाड़ा के रहने वाले 23 साल के मोहम्मद रहमतुल्ला शरीफ, 27 साल के मोहम्मद दानिश और 23 साल के मिर्जा सोहेल बेग, हैदराबाद की 38 साल की सईदा बेगम और बेल्लारी के अब्दुल सलाम को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की अपनी कथित योजनाओं की जानकारी साझा की थी।

उनके किसी अन्य व्यक्ति या संगठन से संबंध

जांचकर्ताओं को पहले ही पता चल गया था कि टेरर नेटवर्क मामले के आरोपी, विदेशी हैंडलर अल-हकीम शकूर के कहने पर भारत में एक्यूआईएस और आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ाने का काम कर रहे थे। जांच के हिस्से के तौर पर एनआईए अधिकारी आरोपियों के घरों की तलाशी ले रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके किसी अन्य व्यक्ति या संगठन से संबंध थे।

आतंकी नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों की जांच

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी साजिश से जुड़े एक मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के सहयोग से देश के 10 राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू की। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में कुल 20 ठिकानों पर चल रही इस कार्रवाई का उद्देश्य आतंकी नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों की गतिविधियों की जांच करना है।

आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश

आपको बता दें कि आरोपियों ने 'अल-मलिक इस्लामिक यूथ' नाम का एक ग्रुप बनाया था, उन्होंने यह भी कबूल किया है कि उनमें शुरू से ही जिहादी सोच थी, लेकिन शकूर के संपर्क में आने के बाद यह सोच और मजबूत हो गई। आरोपियों ने यह भी बताया कि उसके कहने पर वे देश में एक्यूआईएस और आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। वे युवाओं को आत्मघाती हमले करने के लिए उकसाने की कोशिश भी कर रहे थे।

एफआईआर में 12 आरोपियों के नाम हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार विजयवाड़ा टू टाउन पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधियां अधिनियम, बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में 12 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com