-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Canada May Get A Prime Minister Of Indian Origin Know Who Is Chandra Arya
कनाडा को मिल सकता है भारतीय मूल का प्रधानमंत्री, जानिए कौन हैं चंद्र आर्य! जिन्होंने ठोक दी दावेदारी
- Written By: अमन उपाध्याय
कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य ने प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका लक्ष्य देश का पुनर्निर्माण करना और एक कुशल सरकार का नेतृत्व करना है।

चंद्र आर्य, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ओटावा: कनाडा इस समय राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, जब तक पार्टी का नया नेता नहीं चुना जाता, तब तक ट्रूडो प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। ऐसे में देश में कई नेता पीएम की रेस में शामिल हो गए हैं। इसी बीच कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य ने प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि उनका लक्ष्य देश का पुनर्निर्माण करना और एक कुशल सरकार का नेतृत्व करना है।
आर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक विडियो पोस्ट करते हुए कहा कि मैं कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने की रेस में शामिल हो रहा हूं। मेरा उद्देश्य राष्ट्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों की समृद्धि सुनिश्चित करना है।
I am running to be the next Prime Minister of Canada to lead a small, more efficient government to rebuild our nation and secure prosperity for future generations.
We are facing significant structural problems that haven’t been seen for generations and solving them will require… pic.twitter.com/GJjJ1Y2oI5 — Chandra Arya (@AryaCanada) January 9, 2025
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब तीन दिन पहले ही जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी के नेता के पद से हटने का फैसला किया है।
पीएम पद के लिए चुनाव का ऐलान
कनाडा के नेता चंद्र आर्य ने घोषणा की है कि वह देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि वह कनाडा को दोबारा मजबूत और समृद्ध बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। आर्य ने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो बड़े और साहसिक फैसले लेने से न डरे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत यात्रा की सजा! ट्रुडो सरकार ने हिंदू सांसद चंद्रा आर्य पर लगाया चुनावी बैन, PM मोदी से मुलाकात बनी मुसीबत
कभी ट्रूडो से ‘जय-वीरू’ सी दोस्ती रखने वाला यार ही आज कर रहा ‘गद्दारी’, जानें क्या है इसका भारत से कनेक्शन
कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों को खालिस्तानी बना रहे निशाना, मंदिर में फिर से की तोड़फोड़
उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा को अब कठिन लेकिन जरूरी कदम उठाने होंगे, ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके और हर नागरिक को समान अवसर मिल सके। आर्य का मानना है कि उनकी योजनाएं भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगी।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने सोच
उन्होंने कहा, “कनाडा को ऐसे नेता की जरूरत है जो बड़े और साहसी फैसले लेने से न घबराए। ऐसे फैसले जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, उम्मीद जगाएं, सभी के लिए समान अवसर पैदा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित करें। साहसिक फैसले अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत हैं। इसलिए मैं कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने और देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।”
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आर्य ने कहा कि कनाडा का असली सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अगले 25 सालों में 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा जाएगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सेवानिवृत्ति की उम्र 2 साल बढ़ाई जाए। इसके साथ ही, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और अन्य पेशेवरों को जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाने का मौका दिया जाएगा।
हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों को लेकर खुली आवाज
कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने कनाडाई लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मेरे साथ इस यात्रा में शामिल हों। हम सभी कनाडाई लोगों और आने वाली पीढ़ियों के लिए भविष्य का निर्माण, सुधार और सुरक्षा करें।”
आर्य कनाडा में खालिस्तान समर्थक गतिविधियों और हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने इन हमलों का तीखा विरोध किया और समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया।
कर्नाटक से है आर्य का संबंध
चंद्र आर्य का जन्म कर्नाटक के तुमकुर जिले के द्वारलू गांव में हुआ। उन्होंने धारवाड़ के कर्नाटक विश्वविद्यालय से एमबीए किया। 2006 में कनाडा जाने के बाद, उन्होंने इंडो-कनाडा ओटावा बिजनेस चैंबर के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
2015 में, चंद्र आर्य ने नेपियन राइडिंग से कनाडाई संघीय चुनाव जीता और सांसद बने। इसके बाद 2019 और 2021 में भी उन्हें दोबारा चुना गया।
चंद्र आर्य ने भारतीय समुदाय और कनाडाई समाज के अहम मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है। 2022 में, उन्होंने कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में कन्नड़ भाषा में भाषण देकर अपनी संस्कृति को सम्मान दिया। इसके अलावा, उन्होंने टोरंटो में हिंदू मंदिरों पर हुए हमलों के खिलाफ आवाज उठाई और इन घटनाओं के लिए खालिस्तानी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया। चंद्र आर्य भारतीय मूल के लोगों के लिए कनाडा में एक सशक्त प्रतिनिधि माने जाते हैं।
Canada may get a prime minister of indian origin know who is chandra arya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में नाम छिपाकर शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन और बेटे के खतने का दबाव, युवक पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 10:30 AMमानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














