-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Khalistani Supporters Attacked Again On Hindu Temple In Canada Mp Chandra Arya Worried
कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों को खालिस्तानी बना रहे निशाना, मंदिर में फिर से की तोड़फोड़
- Written By: साक्षी सिंह
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखा हुआ देखा गया। साथ ही पीएम मोदी और भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर नारों के माध्यम से हमला किया।

मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दिवार पर लिखकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
एडमोंटन: कनाडा में हिंदुओं के प्रति खालिस्तानियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खालिस्तानी समर्थक लगातार हिंदू पूजा स्थलों का निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर से कनाडा में मंदिर में हमला किया गया है। एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़-फोड़ की गई। साथ ही मंदिर के दीवार पर पीएम मोदी और भारतीय मूल के कनाडाई सांसद को हिंदू आतंकवाद लिखा है।
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखा हुआ देखा गया। साथ ही पीएम मोदी और भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर नारों के माध्यम से हमला किया। हिंदू संगठन इस घटना का आरोप खालिस्तानी समर्थकों पर लग रहे हैं।
सांसद चंद्र आर्य ने जताई चिंता
सम्बंधित ख़बरें
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
Suicide Packages: कनाडा के शख्स ने 40 देशों में भेजे सुसाइड पैकेज, सैकड़ों लोगों की मौत पर कबूला गुनाह
संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में फिर से तोड़फोड़ किया गया है। पिछले कुछ सालों से ब्रिटिश कोलंबिया, ग्रेटर टोरंटो एरिया और कनाडा के अन्य स्थानों में भारत विरोधी नारों के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।
एक्स पर पोस्ट
चंद्र आर्य ने आगे लिखा कि सिख फॉर जस्टिस आंदोलन का गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले साल सार्वजनिक रूप से हिंदुओं से भारत वापस जाने का आह्वान किया था। खालिस्तान समर्थकों ने इसके पहले ब्रैम्पटन और वैंकूवर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का सार्वजनिक रूप से जश्न मनाया और घातक हथियारों की तस्वीरें लहराईं थीं। जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी अपनी नफरत और हिंसा की सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं।
गंभीरता से उठाई आवाज
सांसद ने लिखा फिर से, मैं रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं। हिंदू-कनाडाई वैध रूप से चिंतित हैं। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आह्वान करता हूं, इससे पहले कि ये बयानबाजी हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ शारीरिक कार्रवाई में तब्दील हो जाए।
Khalistani supporters attacked again on hindu temple in canada mp chandra arya worried
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून ने पूरे मध्य प्रदेश को किया कवर, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट भी जारी
Jul 03, 2026 | 10:20 AMचीन-पाकिस्तान की खैर नहीं! नए CDS और सेना प्रमुखों की मौजूदगी में होने जा रही है सबसे बड़ी डिफेंस डील
Jul 03, 2026 | 10:16 AMपूर्व जज गौतम पटेल को धमकी मामला, केंद्र और मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सौंपी गोपनीय जांच रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 10:16 AMJagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
Jul 03, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
Jul 03, 2026 | 10:11 AMभंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














