कनाडा में भारतीय युवती पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर उड़ाया सामान

कनाडा में एक भारतीय युवती पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, लेकिन वह बच गई। साहसी युवती ने हमलावरों से चाकू छीन लिया, हालांकि इस दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया।
कनाडा में भारतीय लड़की पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर उड़ाया सामान
कनाडा पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ओटावा: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत की राजधानी विन्निपेग में एक भारतीय युवती पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। घटना में 23 वर्षीय तनप्रीत कौर को उसके निवास स्थान के निकट बेरहमी से हमला कर लूट लिया गया। स्थानीय भारतीय समुदाय ने पीड़िता की पहचान तनप्रीत कौर के रूप में की है। विन्निपेग पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी दी है।

23 जून को तनप्रीत कौर के साथ यह दुखद घटना तब घटी जब शाम की ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह विन्निपेग में अपने घर लौट रही थीं, तभी आधी रात के बाद रोसलिन रोड के 1-99 ब्लॉक के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

चाकू से जख्मी कर लूट लिया सामान

विन्निपेग पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों ने तनप्रीत की मदद करने की कोशिश की, लेकिन इस प्रक्रिया में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावरों ने उन्हें चाकू से जख्मी करके उनका सामान लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक युवती ने हमलावरों का सामना करते हुए संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश की और उससे चाकू छीन लिया, लेकिन हमलावरों ने उस पर लगातार वार जारी रखा। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप करके उसे बचाया और 911 पर सूचना दी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, महिला को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

17 वर्षीय किशोरी को किया गया गिरफ्तार

इस घटना के संबंध में 17 वर्षीय एक किशोरी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर गंभीर हमले, लूटपाट और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उसे हिरासत में ले लिया गया है। बयान के अनुसार, घटना के दौरान पीड़िता को चाकू मारा गया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया।

कनाडा में भारतीयों के प्रति हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां रहने वाले हर भारतीय नागरिक की सुरक्षा खतरे में है। कनाडाई पुलिस का रवैया खालिस्तानी समर्थकों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण है, जो लगातार भारत विरोधी प्रचार करते हैं और देश के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com