-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- British Prime Minister Rishi Sunak Condemned Iran Attack Against Israel
ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक ने की इजराइल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा, लड़ाकू विमान किए तैनात
- Written By: किर्तेश ढोबले
सुनक ने कहा कि इजराइल के खिलाफ किये गए ईरान के गैर जिम्मेदाराना हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि अपने सहयोगियों के साथ, हम स्थिति को स्थिर करने और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। कोई भी इससे अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (सौजन्य: पीटीआई फोटो )
लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना कृत्य करार दिया तथा शनिवार रात एवं रविवार को ईरान द्वारा दर्जनों ड्रोन और क्रूज मिसाइल दागे जाने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सहयोग करने का भी संकल्प लिया। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ईरान के ड्रोन हमले को रोकने में मदद करने के लिए रॉयल एयर फोर्स के कई अतिरिक्त लड़ाकू विमानों को क्षेत्र में भेजा गया है। विमान और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों को क्षेत्र में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के खिलाफ ब्रिटेन के ‘ऑपरेशन शेडर’ के तहत तैनात किया जा रहा है।
सुनक ने प्रधानमंत्री आवास-सह-कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से जारी एक बयान में कहा, ‘‘इजराइल के खिलाफ किये गए ईरान के गैर जिम्मेदाराना हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘अपने सहयोगियों के साथ, हम स्थिति को स्थिर करने और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल काम कर रहे हैं। कोई भी इससे अधिक रक्तपात नहीं देखना चाहता।” इजराइली सेना ने कहा कि उसने अमेरिका सहित अन्य देशों की मदद से अधिकांश हमलों को रोक दिया। ईरान ने एक अप्रैल को दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर संदिग्ध इजराइली हवाई हमले में दो जनरल सहित ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के सात कर्मियों के मारे जाने की घटना के जवाब में इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है।
ब्रिटेन के रक्षा विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने इस क्षेत्र में रॉयल एयर फोर्स के अतिरिक्त लड़ाकू विमान और हवा में विमानों में ईंधन भरने में सक्षम टैंकर भेजे हैं। ये ऑपरेशन शेडर को मजबूती देंगे, जो इराक और सीरिया में ब्रिटेन का आईएसआईएस रोधी मौजूदा अभियान है।” इसमें कहा गया है, ‘‘हम तनाव घटाने के लिए अपने क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर सहयोग करना जारी रखेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल में चुनाव का ऐलान, क्या 27 अक्टूबर को खत्म होगा नेतन्याहू का युग? जानें क्या हैं बड़े मुद्दे
Crude Oil Price: अमेरिका-ईरान तनाव से भड़का क्रूड, $79 के पार पहुंचा भाव; भारत में महंगे पेट्रोल-डीजल का खतरा!
ईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स ने कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष के बीच ईरान की ‘संवेदनहीन’ हरकतें क्षेत्रीय सुरक्षा को और कमजोर करती हैं। इजराइल पर ईरान द्वारा ड्रोन और मिसाइल हमला किये जाने के बाद भारत ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अत्यंत चिंतित है और हमले से क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से अत्यंत चिंतित हैं। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है।”
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हम तनाव को तत्काल कम किये जाने, संयम बरतने, हिंसा से दूर रहने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आग्रह करते हैं।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हालात पर करीब से नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं। यह जरूरी है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।”
(एजेंसी)
British prime minister rishi sunak condemned iran attack against israel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अगले 5 साल में बदलेगी देश की किस्मत! हर 5 में से 2 परिवारों की सालाना कमाई होगी ₹8 लाख के पार, जानें कैसे
Jul 13, 2026 | 12:33 PMवर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Jul 13, 2026 | 12:33 PM‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PMPawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
Jul 13, 2026 | 12:31 PMसिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Jul 13, 2026 | 12:28 PMअजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
Jul 13, 2026 | 12:24 PMमेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
Jul 13, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














