ब्राजील विमान हादसे के कारण का हुआ खुलासा, जिसमें 62 लोगों की हो गई थी मौत
नौ अगस्त को पराना प्रांत के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुलहोस जा रहा विमान विन्हेदो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी।
- Written By: साक्षी सिंह
ब्राजील में हुए विमान हादसे तस्वीर
साओ पाउलो: ब्राजील में पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के पायलट ने पंखों से बर्फ हटाने वाली प्रणाली में खराबी की जानकारी दी थी। शुक्रवार को जारी एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नौ अगस्त को पराना प्रांत के कास्कावेल से साओ पाउलो के गुआरुलहोस जा रहा विमान विन्हेदो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी।
जांचकर्ताओं ने बर्फ निकालने वाली प्रणाली में खराबी को हादसे की मुख्य वजह नहीं बताया और कहा कि इसके वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए और जांच की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:-PM मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से किया किनारा, अब जयशंकर 28 सितंबर को असेंबली को करेंगे संबोधित
लेकिन उनकी रिपोर्ट विमानन विशेषज्ञों की इस परिकल्पना को बल देती है कि संभवत: विमान के पंखों पर बर्फ जमने और ‘डी-आइसिंग सिस्टम’ के बर्फ हटाने में नाकाम रहने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के दिन की मौसम पूर्वानुमान रिपोर्ट में भी उस इलाके में बर्फ जमने का अनुमान जताया गया था, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
हवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
‘दुनिया किसी की जागीर नहीं’, ट्रंप पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला; ईरान युद्ध के बीच सुनाई खरी-खरी
ब्राजील में कुदरत का कहर: भीषण बारिश और बाढ़ से 68 लोगों की मौत, मलबे में लोगों की तलाश जारी
भारत-ब्राजील के बीच व्यापारिक क्रांति, 2030 तक 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का नया लक्ष्य
विमान के पंखे से नहीं हटा पाए थे बर्फ
हवाई दुर्घटनाओं की जांच और रोकथाम के लिए ब्राजीलियाई वायु सेना के केंद्र के जांचकर्ता पाउलो फ्रेस ने ब्राजीलिया में संवाददाताओं से कहा कि विमान के कॉकपिट में लगे ‘वॉयस रिकॉर्डर’ में दर्ज ऑडियो से पता चला है कि पायलट ने पंखों पर बर्फ जमने और ‘डी-आइसिंग सिस्टम’ के बर्फ हटाने में नाकाम रहने के संकेत दिए थे।
ये भी पढ़ें:-सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर के बिना ही स्पेस स्टेशन से रवाना हुआ स्पेस क्राफ्ट, आज 9:30 बजे पहुंचेगा धरती पर
फ्रेस के मुताबिक, हादसे से महज दो मिनट पहले सह-पायलट ने कहा था कि बहुत ज्यादा बर्फ। विमान के डेटा रिकॉर्डर ने भी संकेत दिए कि पंखों पर बर्फ जमने से रोकने के लिए जिम्मेदार ‘डी-आइसिंग सिस्टम’ कई बार चालू और बंद हुआ था।
