हवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delta AirLines Engine Fire: ब्राजील से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के विमान के इंजन में उड़ान भरते ही भीषण आग लग गई। हादसे को देखते ही ATC ने तुरंत पायलट को अलर्ट भेजा।
- Written By: अमन उपाध्याय
डेल्टा एयरलाइंस में आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Delta Airlines Flight Emergency Landing: हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं लेकिन हाल ही में ब्राजील में एक ऐसी घटना घटी जिसने यात्रियों के रोंगटे खड़े कर दिए। Delta AirLines के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर उसके एक इंजन में भीषण आग लग गई। यह हादसा रविवार, 29 मार्च 2026 को उस समय हुआ जब विमान ब्राजील के साओ पाउलो से अमेरिका के अटलांटा के लिए रवाना हुआ था।
उड़ान भरते ही इंजन बना आग का गोला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, Airbus A330-300 विमान ने साओ पाउलो के ग्वारुलहोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी यात्रा शुरू की थी। विमान में 272 यात्री और 14 क्रू सदस्य सवार थे। जैसे ही विमान ने रनवे से उड़ान भरी उसके बाएं इंजन से आग की लपटें और चिंगारियां निकलने लगीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में आसमान में ऊपर उठते समय विमान के पंख से आग की लपटें निकल रही हैं और इंजन का मलबा भी नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
देखें VIDEO-
Following the Delta A330-323(N813NW) engine failure after departure from São Paulo (GRU), many are asking: what actually happens if an airliner loses an engine just after takeoff? As passenger in the cabin watching this scenario unfold, the panic is understandable. Seeing flames… pic.twitter.com/7vTod7WHKK — Turbine Traveller (@Turbinetraveler) March 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
ATC का अलर्ट
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) तुरंत हरकत में आया। रिकॉर्डेड संदेशों के अनुसार, ATC ने पायलटों को सचेत करते हुए कहा कि Delta 104, आपके पंख पर आग लगी है। इस खतरनाक स्थिति को भांपते हुए पायलटों ने भी बिना देरी किए जवाब दिया, ‘हां, हमें वापस आना होगा।’ इतना ही नहीं, विमान के भीतर का नजारा और भी डरावना था यात्री डर के मारे चीख रहे थे क्योंकि खिड़कियों से इंजन से निकलती चिंगारियां साफ देखी जा सकती थीं।
9 मिनट तक ‘मौत से संघर्ष’
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि यह विमान हवा में केवल 9 मिनट तक ही रहा। पायलटों की सूझबूझ और तत्परता के कारण विमान को तुरंत हवाई अड्डे पर वापस उतार लिया गया। लैंडिंग के वक्त एयरपोर्ट की बचाव और अग्निशमन टीमें पूरी तरह तैयार थीं जिन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इस पूरे खौफनाक घटनाक्रम में किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
Delta AirLines का बयान
इस घटना के बाद Delta Airlines ने एक आधिकारिक बयान जारी कर यात्रियों से माफी मांगी है। एयरलाइंस ने कहा कि हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आग लगने का कारण विमान के इंजन में आई एक तकनीकी खराबी थी। हालांकि, अधिकारियों ने इस हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
