हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर और बन गए आग का गोला, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
brazil helicopter collision: ब्राजील के रियो में रविवार को दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराकर क्रैश हो गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और जमीन पर खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर और बन गए आग का गोला(Image- Social Media)
Rio Helicopter Crash: ब्राजील के पश्चिमी रियो डी जनेरियो में रविवार को दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टकराकर गिर गए। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। टकराकरक गिरने के बाद दोनों हेलिकॉप्टर में भीषण आग लग गई और जमीन पर खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। ये हादसा शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित घनी आबादी वाले उपनगर रेक्रेयो डॉस बांदेइरांतेस में हुई। अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए और फिर जमीन पर गिर पड़े, जिससे भीषण आग लग गई।
🚨 Tragic: Six dead after two helicopters collided mid air in Recreio dos Bandeirantes, Rio de Janeiro. 🚁💔 pic.twitter.com/keQ0X97coh — FalconUpdatesHQ (@FalconUpdatesHQ) June 14, 2026
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, रविवार सुबह रियो डी जनेरियो के आसमान में दो हेलिकॉप्टरों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों हेलिकॉप्टर शहर के पश्चिमी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फायरफाइटर्स के अनुसार, हादसे में हेलिकॉप्टरों में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
एडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, मुजफ्फराबाद में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश; सेना के कई लोगों के मारे जाने की खबर
हॉर्मुज में अपाचे क्रैश के बाद भड़के ट्रंप, अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी; कई ठिकानों को बनाया निशाना
Helicopter Crash पर ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज! बोला- होर्मुज में अमेरिकी हेलिकॉप्टर हमने नहीं गिराया
रियो डी जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टरों में से एक एक कार डीलरशिप पर गिरा, जहां कई इलेक्ट्रिक वाहन खड़े थे। हेलिकॉप्टर के गिरने से वहां आग भड़क उठी, जिसे बाद में दमकलकर्मियों ने काबू कर लिया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
100 मीटर तक फैला मलबा
टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलिकॉप्टरों के मलबे के हिस्से दूर-दूर तक जा गिरे। धड़ के टुकड़े लगभग 100 मीटर के दायरे में बिखर गए। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा पास स्थित एक इमारत की छत पर मिला। दोनों हेलिकॉप्टर प्रभावित कैंपस के भीतर अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हुए।
यह भी पढ़ें- Indian Sailor Death: ओमान तट पर एमटी सेलेस्टियल जहाज में भारतीय नाविक की मौत, कैप्टन ने मांगी मदद
इस बड़े हादसे से निपटने के लिए करीब 45 सैन्यकर्मियों और 15 सहायता वाहनों को मौके पर भेजा गया। राहत एवं सुरक्षा कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए दुर्घटनास्थल के पास एवेनिडा दास अमेरिका की सर्विस लेन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
