Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Bungee Jumping Accident: ब्राजील के साओ पाउलो में जो हुआ, उसे देख वहां मौजूद लोग सहम उठे। एक एडवेंचर कंपनी की लापरवाही की वजह से एक लड़की ने बिना बंजी कॉर्ड बंधे ही 35 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगा दी।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 14, 2026 | 04:47 PM

मृतक युवती की फाइल फोटो (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Brazil Bungee Jumping Accident Video: ब्राजील में 21 साल की एक युवती के लिए एडवेंडचर के शौक ने उसकी जान ले ली। ब्राजील के साओ पाउलो में जो हुआ, उसे देख वहां मौजूद लोग सहम उठे। एक एडवेंचर कंपनी की रूह कंपा देने वाली लापरवाही की वजह से एक लड़की ने बिना बंजी कॉर्ड बंधे ही 35 मीटर की ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि यह हादसा साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले ब्रिज ‘पोंटे डो एस्केलेटो’ पर हुआ है। ये पुल पिछले लगभग तीन दशकों से बंद पड़ा हुआ है। हाल के दिनों में यह बंद पुल एडवेंचर के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा जगह बन गया था। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या फिर सुरक्षा रेगुलेशन नहीं लागू था।

वीडियो बनाने के चक्कर में मौत

स्थानीय मीडिया की मानें तो मृतका मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंपिंग के लिए और सलाथ ही इस एडवेंचर का वीडियो शूट कराने के लिए ‘एंट्रे कोर्डास’ नाम की एक निजी कंपनी को लगभग 290 डॉलर, जो भारतीय रुपये में लगभग 24,500 है, दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

‘ए आवाज नीचे…’ महिला पर भड़के जैन मुनि; दादर में सफेद पट्टी विवाद ने पकड़ा तूल, देखें वायरल वीडियो

प्लेटफॉर्म टिकट होने पर भी 500 रुपये का जुर्माना, वीडियो वायरल होते ही रेलवे के खिलाफ नेटीजंस ने छेड़ी जंग

कोलंबो से सिडनी जा रहे विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची 233 यात्रियों की जान; देखें खौफनाक VIDEO

गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा

HORRIFIC FOOTAGE: A 21-year-old woman was pushed off a 40-meter bridge in Limeira, Brazil by bungee jump workers who failed to attach her safety rope. She died from the fall. pic.twitter.com/KdZ51iZ2ab — Open Source Intel (@Osint613) June 13, 2026

एडवेंचर कंपनी की लापरवाही से जिस वीडियो को लड़की अपनी यादों में समेटना चाहती थी, वही उसकी जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित हो गई। चश्मदीदों ने बताया कि युवती से पहले तीन और लोगों ने वहां से बंजी जंपिंग की थी, जो सुरक्षित रहे।

खौफनाक वीडियो आया सामने

इसके बाद जब इस लड़की की बारी आई, तो वहां मौजूद क्रू मेंबर्स की लापरवाही ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये घोर लापरवाही का मामला है। क्रू मेंबर्स ने लड़की को धक्का देने या फिर कूदने का इशारा करने से पहले सुरक्षा जांच तक नहीं की।

यह भी पढ़ें- अफ्रीका में तेजी से फैल रहा जानलेवा वायरस इबोला, 149 लोगों की मौत; WHO ने दी बड़ी चेतावनी

खौफनाक हादसे से सहमे लोग

हादसे के दौरान पुल पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने जब इस पूरी घटना को अपने कैमरों में रिकॉर्ड किया, तो वहां का नजारारूह कंपा देना वाला था। जैसे ही युवती ने पुल से छलांग लगाई, वहां खड़े लोगों को तुरंत नजर आ गया कि उसके पैर या शरीर से कोई भी रस्सी जुड़ी हुई ही नहीं है। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई। लड़की सीधे 35 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब तक ब्राजील पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Brazil bungee jumping accident live video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Brazil
  • Viral Video
  • World

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.