- Hindi News »
- World »
- Starliner Departs From The Space Station Landed Today New Mexico
सुनीता विलियम्स और बुश विलमोर के बिना ही स्पेस स्टेशन से रवाना हुआ स्पेस क्राफ्ट, आज 9:30 बजे पहुंचेगा धरती पर
- Written By: राहुल गोस्वामी
एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ले जाना वाला स्पेसक्राफ्ट आज पृथ्वी पर वापस आ रहा है। इस यान में टेक्निकल दिक्कत के चलते, दोनों पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाए थे। अब ये स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के आज पृथ्वी पर वापस लौट आ रहा है।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुश विलमोर को स्पेस स्टेशन ले जाने वाला स्पेस क्राफ्ट आज 3 महीने बाद धरती पर वापस लाया जा रहा है। मिली खबर के अनुसार भारतीय समयानुसार आज सुबह 3:30 बजे यह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ। वहीं सुबह 9:30 बजे यह अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड करेगा।
इस बाबत अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहले ही कहा था कि बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी की सारी तैयारियां सही दिशा में हैं। पूरी तरह से स्वचालित इस कैप्सूल के छह घंटे बाद न्यू मैक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ में आज उतरने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें – यूक्रेन को हाथ लगी निराशा, चाहकर भी नहीं कर सकता रूस पर हमला
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
एस्ट्रोनॉट कैसे बनें: पढ़ाई से लेकर ISS तक पहुंचने का पूरा रास्ता
NASA Rover की तस्वीरों में मंगल पर दिखे कीड़े, लाल ग्रह पर जीवन को लेकर छिड़ी नई बहस
10 अमेरिकी वैज्ञानिकों की मौत से हड़कंप, कई अब भी लापता, एलियंस से कनेक्शन या कुछ और?
LIVE: @BoeingSpace‘s uncrewed #Starliner spacecraft is leaving orbit and touching down at New Mexico’s White Sands Space Harbor. Landing is now targeted for 12:01am ET (0401 UTC) on Sept. 7. https://t.co/jlCEKXRhkx — NASA (@NASA) September 7, 2024
बता दें कि बोइंग कंपनी ने यह स्पेस क्राफ्ट बनाया है। बीते 5 जून को इससे सुनीता और बुच को ISS पर भेजा गया था। यह सिर्फ 8 दिन का ही मिशन था। लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण इसकी वापसी टालनी पड़ी थी। अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस आ रहा है। सुनीता और बुच फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे। उन्हें फरवरी में स्पेसएक्स की उड़ान से वापस लाया जाएगा।
यहां पढ़ें – जबलपुर में ट्रेन हादसा, प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले पटरी से उतरे सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे
पता हो कि यान के कैप्सूल के थ्रस्टर में समस्या और हीलियम लीक के कारण उनकी वापसी में देरी हो रही है। इधर स्टारलाइनर की लैंडिंग के बाद नासा और बोइंग की टीम इसे वापस असेंबली यूनिट में लेकर जाएगी। वहां पर उसकी जांच की जाएगी। पता किया जाएगा कि स्टारलाइन के प्रोपल्शन सिस्टम में क्यों खराबी आई। किस वजह से हीलियम लीक हुई थी। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा था कि , ‘‘हम स्टारलाइनर की वापसी को लेकर उत्साहित हैं।”
LIVE: #Starliner departs from the @Space_Station. The uncrewed @BoeingSpace spacecraft is scheduled to autonomously undock at approximately 6:04pm ET (2204 UTC), with landing at White Sands Space Harbor in New Mexico targeted for about six hours later: https://t.co/aXgGF0gVqc — NASA (@NASA) September 6, 2024
जानकारी हो कि बोइंग ने बीते अगस्त महिने की शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष और जमीन पर ‘थ्रस्टर’ के व्यापक परीक्षण से पता चला है कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में सक्षम है। यह बोइंग की पहली परीक्षण उड़ान थी जिसमें चालक दल सवार था। ‘स्पेस शटल’ के सेवा से हटने के बाद नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष स्टेशन पर आवाजाही का काम बोइंग और स्पेसएक्स को सौंपा है। ‘स्पेसएक्स’ 2020 से यह काम कर और देख रहा है।
Starliner departs from the space station landed today new mexico
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज
May 28, 2026 | 08:12 PMट्रंप का ‘इकोनॉमिक टॉर्चर’! न उड़ेगा विमान, न बिकेगा तेल; अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ खींची तबाही की लकीर
May 28, 2026 | 08:11 PMअमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
May 28, 2026 | 08:11 PMट्विशा शर्मा केस: पति, पत्नी और वो..का नया एंगल, समर्थ के संपर्क में कौन है वो? नवभारत की EXCLUSIVE Report
May 28, 2026 | 08:09 PMSingapore Open: पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, तनीषा-ध्रुव ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
May 28, 2026 | 08:04 PMहर साल पानी से बाहर आता है कांबलेश्वर मंदिर, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
May 28, 2026 | 07:53 PMरात 11:25 के बाद राम भरोसे नवी मुंबई: वाशी-ठाणे मार्ग पर ट्रेनों की कमी से हजारों मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किले
May 28, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM














