-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bomb Blast In Mosque During Friday Prayers Suicide Attack Before Ramzan 16 People Killed
जुमे की नमाज के समय मस्जिद में बम ब्लास्ट, रमजान से पहले आत्मघाती हमला; 16 लोगों की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
PAKISTAN: पाकिस्तान के अखोरा खट्टक में स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में जुमे की नमाज के दौरान एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

नमाज के समय मस्जिद में बम ब्लास्ट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में जुमे की नमाज के दौरान एक आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीद-उल-हक भी घायल हो गए हैं। यह मदरसा तालिबान के नेताओं, जैसे मोल्ला उमर और सिराजुद्दीन हक्कानी समेत कई आतंकियों को प्रशिक्षण देने के लिए कुख्यात माना जाता है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना हमीदुल हक हक्कानी नमाज के दौरान मस्जिद की पहली ही लाइन में मौजूद थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस हमले का मुख्य लक्ष्य थे। विस्फोट होते ही वहां अफरातफरी फैल गई, और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
हमले में इस नेता की हुई मौत
इस आत्मघाती धमाके में 16 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-S) के नेता मौलाना हमीद-उल-हक की भी मृत्यु हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मौलाना हमीदुल हक हक्कानी नमाज के दौरान मस्जिद की पहली पंक्ति में मौजूद थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि हमलावरों का मुख्य लक्ष्य वही थे। विस्फोट के तुरंत बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
एजेंसियां कर रही घटना की जांच
खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जुल्फिकार हमीद ने पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें मौलाना हमीदुल हक को निशाना बनाया गया। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं और विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा अपने कट्टरपंथी इस्लामी विचारों के लिए जाना जाता है और इसे तालिबान नेताओं की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।
अफगान तालिबान का प्रबल समर्थक
मौलाना हमीदुल हक पूर्व सांसद रह चुका था। वर्ष 2018 में अपने पिता मौलाना समीउल हक की हत्या के बाद, उसने जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-समी (JUI-S) की नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। उसके पिता, मौलाना समीउल हक, जिन्हें “फादर ऑफ तालिबान” कहा जाता था और अफगान तालिबान का प्रबल समर्थक माना जाता था।
बता दें कि दारुल उलूम हक्कानिया लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की राजनीति, कट्टरपंथी संगठनों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब, मौलाना हमीदुल हक की हत्या के बाद, यह संस्थान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
पहले से विवादों में घिरा
साल 1947 में स्थापित, दारुल उलूम हक्कानिया पाकिस्तान के प्रमुख इस्लामी मदरसों में से एक है। इसकी स्थापना मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी, जो मौलाना समीउल हक के पिता थे। यह मदरसा अपने प्रभावशाली इतिहास के साथ-साथ विभिन्न विवादों में भी घिरा रहा है। 2007 में, पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के कुछ संदिग्धों का इस मदरसे से जुड़ाव होने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि मदरसा प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
Bomb blast in mosque during friday prayers suicide attack before ramzan 16 people killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














