- Hindi News »
- World »
- Bhishek Banerjee Called Pakistan A Snake In South Korea Said He Can Bite Anyone
साउथ कोरिया में अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान को बताया सांप, कहा- वो सिर्फ पड़ोसी को डसे ये सोचना…
अभिषेक बनर्जी ने सियोल में कोरियाई थिंक टैंक के साथ एक हाई लेवल बैठक की। इस दौरान बनर्जी ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप पीठ पीछे सांप पालकर ये नहीं सोच सकते कि वो सिर्फ पड़ोसी को ही डसेगा।
- Written By: अक्षय साहू

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी
सियोल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को चेतावनी दी कि दुनिया को इस बात को लेकर बहुत सावधान और सचेत रहने की जरूरत है कि पाकिस्तान किस तरह से आतंकवाद को पनाह दे रहा है। बनर्जी साउथ कोरिया की यात्रा पर पहुंचे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।
बनर्जी ने सियोल में कोरियाई ‘थिंक टैंक’ के साथ एक हाई लेवल बैठक में कहा, पीठ पीछे सांप पालना और उम्मीद करना कि वह सिर्फ आपके पड़ोसी को ही डसे, यह आखिरी चीज है जिसके बारे में सोचना चाहिए।
पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा
अभिषेक बनर्जी ने कहा, एक बार जब वह सांप बाहर आ जाता है, तो वह जिसे चाहे काट सकता है। सांप तो सांप ही रहता है। इसलिए हमें इस बात को लेकर बहुत सावधान और सचेत रहने की जरूरत है कि पाकिस्तान किस तरह से 11 सितंबर (2001), 26 नवंबर (2008) से लेकर उरी, पहलगाम तक लगातार एक के बाद एक आतंकी हमलों के जरिए आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा था।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
बनर्जी ने कहा, हम पूरी विनम्रता और शालीनता के साथ यह बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान को दिया गया कोई भी समर्थन आतंकी संगठनों को समर्थन है। पाकिस्तान की हरकतों का समर्थन या बचाव करने वाला कोई भी व्यक्ति, वास्तव में आतंकवाद का समर्थन कर रहा है। अभिषेक बनर्जी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
भारत-पाक में स्वर्ग और नरक का फर्क
उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अब भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह अब वैश्विक अनिवार्यता बन गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ हमला इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि भारतीय अर्थव्यवस्था समृद्ध हो। बनर्जी ने कहा, अगर आप भारत और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं के प्रक्षेप पथ को देखें तो दोनों में स्वर्ग और नरक का फर्क है। भारत ने छलांग लगाकर विकास किया है, जबकि पाकिस्तान अपने आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
पैसे के लिए देश से गद्दारी! CRPF जवान पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, NIA ने किया गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कोरियाई राष्ट्रीय असेंबली के कोरिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष यून हो-जंग से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष यून ने कहा कि आतंकवाद का कोई भी कृत्य अस्वीकार्य है और उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी निर्दोष व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। यून ने आतंकवाद के खिलाफ साउथ कोरिया के मजबूत रुख की पुष्टि की।
Bhishek banerjee called pakistan a snake in south korea said he can bite anyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













