-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Trinamool Congress Abhishek Banerjee To Pm Modi On Pahalgam Terror Attack No More Surgical Strikes Reclaim Pok
धमकी से काम नहीं चलेगा…पीओके वापस लेने का समय आ गया है, पहलगाम हमले से खौल रहा अभिषेक बनर्जी का खून
- Written By: अर्पित शुक्ला
तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पड़ोसी देश द्वारा कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाए।

अभिषेक बनर्जी
कोलकाता: पहलगाम आतंकवादी हमले के कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए और पड़ोसी देश द्वारा कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से को वापस लिया जाए। बनर्जी ने यह भी कहा कि यह ‘‘केवल सर्जिकल स्ट्राइक या पाकिस्तान को धमकियां देने का समय नहीं है।”
तृणमूल सांसद ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अब समय आ गया है कि उन्हें (पाकिस्तान) उनकी भाषा में सबक सिखाया जाए। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लिया जाए।” उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ‘‘राजनीति से ऊपर उठकर इस मुद्दे का निर्णायक ढंग से सामना किया जाए।”
क्या बोले अभिषेक बनर्जी?
पिछले कुछ दिन से मुख्यधारा के मीडिया और केंद्र सरकार के शीर्ष पर बैठे लोगों के आचरण पर करीबी नजर रखने का दावा करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘पहलगाम में इस अभूतपूर्व आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार चूक की गहराई से जांच करने के बजाय वे एक ऐसे विमर्श को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिखते हैं, जिससे एक विशेष राजनीतिक दल को लाभ पहुंचे।” मंगलवार को पहलगाम में हुए हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
उत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
‘हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है’
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कारण उनका मन बहुत दुखी है और हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। पीएम ने कहा यह घटना ऐसे समय में आतंकवादियों और उनके आकाओं की हताशा एवं कायरता को दर्शाती है जब कश्मीर में शांति लौट रही है, पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है, लोकतंत्र मजबूत हो रहा है और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, देश और कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं है तथा वे चाहते हैं कि घाटी फिर से तबाह हो जाए। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
Trinamool congress abhishek banerjee to pm modi on pahalgam terror attack no more surgical strikes reclaim pok
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
Jul 09, 2026 | 06:39 PM14 साल से कर रही हूं न्याय का इंतजार, स्मृति ईरानी ने सुनाया किस्सा, बोली- सत्ता में रही लेकिन कभी भी…
Jul 09, 2026 | 06:38 PMजाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Jul 09, 2026 | 06:23 PMयोगिनी एकादशी 2026: इस रहस्यमयी व्रत कथा का पाठ बदल सकता है आपका भाग्य, मिट सकते हैं जन्मों के पाप
Jul 09, 2026 | 06:23 PMजेल में बच्चे को जन्म देना किसी भी महिला के लिए गरिमा की बात नहीं, निदा खान की बेल पर कोर्ट का तर्क
Jul 09, 2026 | 06:21 PMAbhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
Jul 09, 2026 | 06:21 PM‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
Jul 09, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














