पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO

Quetta Railway Track Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई और 47 घायल हैं। विस्फोट के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित।
Quetta Railway Track Blast
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan Railway Track Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला है।

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना बड़ा और तेज था कि इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पतालों में भर्ती करवाया। इसके अलावा इलाके सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

धमाके से मालगाड़ी पटरी से उतरी

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाके से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की ओर जा रही थी, तभी अचानक रेलवे लाइन में विस्फोट हुआ। जानकारी के मुताबिक, धमाके के बाद इलाके में  गोलियों की आवाजें भी सुनी गई हैं। जिसके चलते पूरे इलाके में डर का माहौल है। बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पुलिस, सुरक्षा बल और आपातकालीन सहायता टीमें मौके पर मौजूद है और राहत बचाव अभियान जारी है। यूसुफजई ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि धमका कैसे हुआ।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली धमाके दी जिम्मेदारी

इस धमाके की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि, आज सुबह मजीद ब्रिगेड जो बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायी (आत्मघाती हमलावर) यूनिट है, ने एक बहुत ही ऑर्गनाइज़्ड फिदायी हमला करके क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के लोगों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाया। बलूचिस्तान पाकिस्तान का महत्वपूर्ण इलाका है, जहां लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियां होती रही हैं।

रेल मंत्री ने की हमले की निंदा

पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इसे कायराना आतंकी हमला बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी पाकिस्तान के हौसलों को कमजोर नहीं कर सकते हैं। अब्बासी ने बताया कि रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जा रही है, मौके पर ट्रक और राहत ट्रेन भी मौजूद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com