Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ladakh Violence |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है, तौहीद बोले- सम्मान ही है आधार

Bangladesh India Relation: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को कहा कि उनकी अंतरिम सरकार भारत के साथ संबंधों में आपसी सम्मान और समानता को सबसे महत्वपूर्ण मानती है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 25, 2025 | 12:42 PM

बांग्लादेश भारत संग अच्छे संबंध चाहता है, फोटो (सो. आईएएनएस)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने गुरुवार को कहा कि अंतरिम सरकार भारत के साथ रिश्तों में परस्पर सम्मान और बराबरी को प्राथमिकता देती है और इसी आधार पर मजबूत संबंध बनाना चाहती है। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत की एक मेडिकल टीम का बांग्लादेश आना दोनों देशों के बेहतर होते संबंधों का संकेत है?

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, हुसैन ने कहा, “हमने शुरू से यही रुख अपनाया है। हमारा हमेशा यही कहना रहा है कि हम भारत के साथ सकारात्मक और अच्छे कामकाजी रिश्ते चाहते हैं। यह सोच अब भी कायम है। अंतरिम सरकार में किसी ने कभी यह नहीं कहा कि वे भारत से अच्छे संबंध नहीं रखना चाहते।”

घायलों का इलाज कर रहे भारतीय डॉक्टर

भारत से विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम बुधवार रात ढाका पहुंची है। यह टीम विमान दुर्घटना में घायल लोगों का उपचार कर रही है। दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग अस्पतालों से आई इस मेडिकल टीम में बर्न और प्लास्टिक सर्जरी के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हैं। गुरुवार सुबह से ही टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया। यह सहायता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बांग्लादेश को हरसंभव मदद देने के आश्वासन के तहत भेजी गई है। पीएम मोदी ने हादसे के तुरंत बाद बांग्लादेश को सहयोग का भरोसा दिलाया था।

जरूरत पड़ी तो भारत में होगा इलाज

भारतीय डॉक्टरों की एक टीम घायल मरीजों की हालत की जांच कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो उन्हें भारत में विशेष इलाज के लिए सलाह दी जाएगी। जरूरत महसूस होने पर अतिरिक्त चिकित्सा टीमें भी भेजी जा सकती हैं। गौरतलब है कि 21 जुलाई को ढाका में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया था और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था।

यह भी पढे़ें:- Tropical Storm का तांडव, फिलीपींस में भीषण तबाही, 25 की मौत; हालात हुए बेकाबू

इससे पहले भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार को पत्र भेजकर पूछा था कि क्या घायलों को भारत में किसी विशेष इलाज की जरूरत है। उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि वे हर जरूरी सहायता मुहैया कराने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “भारत बांग्लादेश के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है और आवश्यक हर सहायता देने को तैयार है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bangladesh wants good relations with india touhid says respect is key

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 12:42 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Narendra Modi
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच क्यों…’, पहलगाम हमले को लेकर ओवैसी ने PM मोदी को घेरा- VIDEO

2

70 हजार करोड़ का घोटाला कर 10 हजार की ‘चुनावी रिश्वत’! प्रियंका गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला

3

विदर्भ को मिली नई रेल सौगात, आज PM मोदी करेंगे ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

4

ट्रंप ने कर दिया गाजा युद्ध के अंत का ऐलान, कहा- समझौते के करीब, जल्द मिलेगी खुशखबरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.