- Hindi News »
- World »
- Baloch Activists Protest Oslo Pakistans Ex Pm Anwaar Ul Haq Kakar For Balochistan Human Rights
‘लाशों पर चलकर आए हो…’, पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, बलोच एक्टिविस्ट ने Ex पीएम को जमकर धोया- VIDEO
Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को ओस्लो में बलूच एक्टिविस्ट ने विरोध किया, आरोप लगाते हुए कि वे बलूच नागरिकों की लाशों पर चलकर आए हैं।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Baloch Activist Pakistan PM Clash Video: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में पाकिस्तान के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर को बलूच एक्टिविस्ट के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। एक्टिविस्ट ने काकर को पाकिस्तानी सेना का ‘हाथों का मोहरा’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वे ‘बलूच नागरिकों की लाशों पर चलकर यहां आए हैं।’ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
काकर 15 से 17 फरवरी तक ओस्लो में हैं, और उनके साथ बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती भी मौजूद हैं। उनका कार्यक्रम नॉर्वे के प्रतिनिधियों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात करने का है, जिसमें वे बलूचिस्तान की स्थिति पर जानकारी साझा करेंगे।
बलूचों पर हो रहा अत्याचार
इसी दौरान एक बलूच एक्टिविस्ट ने काकर का सार्वजनिक रूप से विरोध किया और बलूचिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों पर सवाल उठाए। एक्टिविस्ट का कहना था कि पाकिस्तान में बलूच लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, और सरकार इन मुद्दों पर चुप है।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
काकर एक्टिविस्ट से वीडियो बनाने का विरोध करते रहे, लेकिन वह वीडियो बनाता रहा। ओस्लो में हुई इस घटना ने बलूचिस्तान के मुद्दे को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता दिलाई है। यह विरोध उस समय हुआ है जब पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान में स्थिति सामान्य होने का दावा करती रही है।
बीएलए की कैद पाक सैनिक
हाल ही में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया था कि उसके लड़ाकों ने ‘ऑपरेशन हेरोफ 2.0’ के तहत पाकिस्तान सुरक्षा बलों के 17 कर्मियों को पकड़ लिया। संगठन के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ के बाद इनमें से 10 को रिहा कर दिया गया, जबकि 7 अब भी उनकी हिरासत में हैं।
Breaking: A Baloch activist confronts caretaker prime minister of Pakistan Anwar-ul-Haq Kakar in Oslo, Norway, accusing him of being a puppet of Pakistani military generals and of standing on the dead bodies of Baloch civilians. pic.twitter.com/Cvx2TqJIjG — The Balochistan Post – English (@TBPEnglish) February 16, 2026
BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में कहा कि जिन 10 सैनिकों को छोड़ा गया, वे बलूच समुदाय से जुड़े थे या स्थानीय पुलिस और लेवीज़ बलों के सदस्य थे। उनका कहना था कि रिहाई का फैसला जमीनी हालात, स्थानीय पहचान और बलूच जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
यह भी पढ़ें: कुर्सी संभालते ही तारिक ने यूनुस को दिया झटका…लोकतंत्र में सुधार प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, उठा बड़ा कदम
मीर यार बलूच का बयान
बलूचिस्तान के नेता मीर यार बलूच ने काकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने आगे कहा, “हमारे बलूच प्रतिनिधि लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से यूरोप और अन्य देशों में पाकिस्तान की कुचलने वाली नीतियों, युद्ध अपराधों, बलूच नरसंहार और बलूच राष्ट्र के खिलाफ व्यवस्थित अन्याय को उजागर करते रहते हैं। ओस्लो में भी यही काम शांतिपूर्वक तरीके से किया गया है।”
Baloch activists protest oslo pakistans ex pm anwaar ul haq kakar for balochistan human rights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
May 18, 2026 | 03:59 PMNEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














