-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Apple Iphone Ultra 2 Foldable Display Leaks Launch Date Features
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
- Written By: अमन उपाध्याय
iPhone Ultra 2 : एप्पल जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन 'iPhone Ultra' लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अगले वर्जन iPhone Ultra 2 में पहले मॉडल से भी बड़ी और चौड़ी स्क्रीन दी जाएगी।

एप्पल फोल्डेबल आईफोन, AI फोटो
iPhone Ultra 2 Phone Launch Date: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखने वाला ब्रांड Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी कर रहा है।
टेक जगत में छाई रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन ‘iPhone Ultra’ के नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके अगले मॉडल यानी iPhone Ultra 2 को लेकर हो रही है, जिसमें लीक डिटेल्स के मुताबिक, स्क्रीन के मामले में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
iPhone Ultra 2 में मिलेगी सबसे चौड़ी स्क्रीन
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने दूसरे फोल्डेबल फोन, iPhone Ultra 2 में पहले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा और चौड़ा डिस्प्ले देने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोन का स्क्रीन साइज और Aspect Ratio पहले फोल्डेबल आईफोन से बिल्कुल अलग और बेहतर होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
हालांकि, कंपनी डिस्प्ले पैनल की तकनीक में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी और वही पैनल इस्तेमाल हो सकता है जो पहले मॉडल में देखने को मिलेगा, लेकिन साइज के मामले में यह फोल्डिंग सेगमेंट के अन्य फोन को कड़ी टक्कर देगा।
चुनौतियों का हुआ समाधान
एप्पल फोल्डेबल आईफोन को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले आई खबरों में कहा गया था कि एप्पल को फोन के हिंज यानी फोल्ड होने वाले हिस्से को लेकर कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इन सभी शुरुआती चुनौतियों को पार कर लिया है और डिवाइस की शुरुआती टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में फोन का पहला ट्रायल प्रोडक्शन भी पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो जुलाई के आखिर तक इस फोल्डेबल फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि एप्पल इसे सितंबर में अपनी नई iPhone 18 सीरीज और iPhone 18 Pro के साथ दुनिया के सामने पेश कर सकता है।
iPhone Air 3 पर संशय बरकरार
जहां एक तरफ फोल्डेबल फोन पर काम तेजी से चल रहा है, वहीं एप्पल के पतले और हल्के स्मार्टफोन iPhone Air 3 को लेकर खबर थोड़ी अलग है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने अभी तक इस मॉडल पर काम शुरू भी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:- Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
iPhone Air 3 का भविष्य पूरी तरह से इसके पिछले मॉडल यानी iPhone Air 2 की सफलता और उसकी बिक्री पर निर्भर करेगा। अगर बाजार से Air 2 को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो हो सकता है कि एप्पल इस सीरीज को हमेशा के लिए बंद कर दे।
Apple iphone ultra 2 foldable display leaks launch date features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Jun 28, 2026 | 01:43 PM40 यात्रियों पर गांव से मिलेगी सीधी बस, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा यात्रा लाभ
Jun 28, 2026 | 01:40 PMकानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर
Jun 28, 2026 | 01:38 PMसिंहस्थ कुंभ और औद्योगिक यातायात को मिलेगी राहत, सिन्नर में 300 करोड़ की सड़क परियोजना प्रस्तावित
Jun 28, 2026 | 01:35 PMनागपुर में अनोखा चोर! ठेकेदार के घर में सेंध, फिर फोन कर बोला- 40 लाख दो वरना पत्नी-बच्चों को मार डालूंगा
Jun 28, 2026 | 01:31 PMउज्जैन में साधु की मौत निकली हत्या, समाधि से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा
Jun 28, 2026 | 01:30 PMउज्जैन-बदनावर हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, सर्विसिंग के बाद ट्रायल रन के दौरान लगी भीषण आग
Jun 28, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














