

Oppo New Phone: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि Oppo अगले महीने अपनी नई Oppo Reno 16 Series लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अब सामने आ चुकी है। जानकारी में कंपनी ने बताया है कि ने इस सीरीज के लिए अपनी वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जिससे कई महत्वपूर्ण फीचर्स पहले ही कन्फर्म हो चुके हैं।
जो जानकारी कंपनी ने दी है उसके अनुसार Oppo Reno 16 Series को 2 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16C जैसे मॉडल शामिल किए जाने वाले हैं। वहीं फोन के लॉन्च होने के बाद ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी खरीद सकते है।
वहीं नए फोन में फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह काफी शामदार फीचर्स शामिल किए गए है। जिसमें कंपनी ने बताया की है कि फोन में 50 मेगापिक्सल 3.5x टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं यह स्मार्टफोन 4K 60fps HDR वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। जिसमें ColorOS 16 का सपोर्ट भी दिया जा रहा है और दाईं तरफ एक खास AI Snap Key भी जोड़ी गई है। जिससे कैमरा और AI आधारित फीचर्स का इस्तेमाल और आसान बन जाएगा।
नए फोन के डिजाइन को लेकर भी Oppo इस बार कुछ नया लेकर आ रही है। जिसमें कंपनी का दावा है कि पहली बार फोन के बैक पैनल पर Holoverse 3D Technology का इस्तेमाल किया गया है। वहीं फोन को IP69K रेटिंग मिली है जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करने का सबूत है।
लॉन्च की पूरी जानकारी देते हुए बता दें कि इस लॉन्च इवेंट में कंपनी Oppo Bubble नाम की नई एक्सेसरी भी पेश करने जा रही है। जिसको मैग्नेटिक तरीके से फोन के पीछे चिपकाया जा पाएगा और यह 1.73 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले की तरह काम करेगी। जिसका वजन करीब 27.5 ग्राम बताया जा रहा है। वहीं आखिर में बता दें कि नए फोन के रंग विकल्पों में सीरीज Stellar Purple, Starry White और Twilight Violet कलर ऑप्शन ला रही है। लेकिन अभी के लिए इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में अब सभी की नजरें 2 जुलाई के लॉन्च इवेंट पर है, जिसमें इसकी कीमत से पर्दा उठेगा।