

Apple Price Hike: आप भी Apple का MacBook या iPad खरीदने की प्लान कर रहे है तो यह खबर आपके बजट को हिलाकर रख सकती है। बता दें कि कंपनी ने अपने कई फेमस MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसको लेकर Apple का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत काफी बढ़ गई है जिसके चलते यह फैसला लेने की जरूरत पड़ी है।
Apple ने जानकारी देते हुए बताया है कि टेक इंडस्ट्री तेजी से AI-केंद्रित बनती जा रही है। ऐसे में नए AI फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने के लिए ज्यादा RAM और स्टोरेज की जरूरत हो रही है। इसी कारण मेमोरी चिप्स और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में बढ़ती लागत का असर अब सीधे ग्राहकों पर भी दिखने लगा है और कंपनी ने अपने कई डिवाइस को भी महंगा कर दिए हैं।
वहीं सामने आई नई प्राइस लिस्ट को देखे तो MacBook Neo की शुरुआती कीमत अब 599 डॉलर से बढ़कर 699 डॉलर कर दी गई है। इतना ही नहीं MacBook Air 512GB की कीमत 1,099 डॉलर से बढ़कर 1,299 डॉलर कर दी गई है और MacBook Pro 1TB अब 1,999 डॉलर में मिलेगा जिसकी पहले कीमत 1,699 डॉलर थी। वहीं इसका असर iPad पर भी दिख रहा है। जिसमें iPad Air 128GB की कीमत 599 डॉलर से बढ़कर 749 डॉलर और iPad Pro Wi-Fi 256GB की कीमत 999 डॉलर से बढ़कर 1,199 डॉलर हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि कीमतों को अपडेट करने के दौरान Apple ने कुछ समय के लिए अपना ऑनलाइन स्टोर भी बंद कर दिया था जिसे बाद में नई प्राइस लिस्ट के साथ दोबारा शुरू कर दिया गया।
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की मांग बढ़ने से इन कंपोनेंट्स का निर्माण करने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा हुआ है। जिसमें AI आधारित डिवाइसेज़ की बढ़ती मांग के कारण उनका कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें Apple पहले भी अपने लाइनअप में बदलाव कर कम स्टोरेज वाले मॉडल हटाकर ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल को बेस वेरिएंट बनाता जा रहा है जिससे कीमत अपने आप बढ़ जाती है।
ऐसे में एक सवाल सभी के मन में आ रहा है कि अगर आने वाले महीनों में मेमोरी और स्टोरेज की लागत इसी तरह बढ़ती रही तो इसका असर iPhone की कीमतों पर भी पड़ सकता है। खासकर ज्यादा स्टोरेज और एडवांस AI फीचर्स वाले मॉडल पहले से महंगे हो सकते हैं। ऐसे में इस सवाल का जवाब देते हुए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स बताते है कि भविष्य के स्मार्टफोन्स में AI क्षमता बढ़ने के साथ कंपनियां हार्डवेयर अपग्रेड पर ज्यादा निवेश करेंगी जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल सकता है।