- Hindi News »
- World »
- America Mourns The Death Of Industrialist Ratan Tata
रतन टाटा के निधन पर गम में डूबा अमेरिका, कॉर्नेल विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिए थे सबसे बड़ा दान
अमेरिका ने बुधवार को वरिष्ठ भारतीय उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अमेरिका ने कहा कि उन्हें भारत को अधिक समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। यहां के तमाम संस्थानों आईटी कंपनियाें से लेकर विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाओं तक ने रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया है।
- Written By: साक्षी सिंह

रतन टाटा
वाशिगटन: अमेरिका ने बुधवार को वरिष्ठ भारतीय उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अमेरिका ने कहा कि उन्हें भारत को अधिक समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। यहां के तमाम संस्थानों आईटी कंपनियाें से लेकर विश्वविद्यालय और सामाजिक संस्थाओं तक ने रतन टाटा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया है।
आधुनिक बिजनेस का मार्गदर्शन किया
गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि रतन टाटा के साथ गूगल में मेरी आखिरी मुलाकात में हमने वेमो (Waymo) की प्रगति के बारे में बात की और उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था। पिचाई ने कहा कि वे एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
ये भी पढ़ें:-ऐसे थे रतन टाटा : अपने कुत्ते की सेवा करने के लिए ‘ठुकरा’ दिया था ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (USIBC) के अध्यक्ष अतुल केशप ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति भारत के अद्वितीय और महान पुत्र, कुलीनता और उदारता के आदर्श थे। इंडियास्पोरा के संस्थापक एम.आर. रंगास्वामी ने कहा कि इंडियास्पोरा समुह अत्यंत दुखी है। बेहद दुखी मन के साथ संस्थान रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा कि उद्योग जगत में उनके असाधारण योगदान और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है।
कॉर्नेल विश्वविद्यालय के दुनिया के सबसे बड़े देनदाता
कॉर्नेल विश्वविद्यालय ने कहा कि टाटा ने यहीं से स्नातक किया था और वह इस विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े दानदाता बन गए। विश्वविद्यालय के अंतरिम अध्यक्ष माइकल आई. कोटलिकॉफ ने कहा कि रतन टाटा ने भारत, कॉर्नेल और पूरे विश्व में एक असाधारण विरासत छोड़ी है।
कॉर्नेल विश्वविद्यालय से किए थे स्नातक
कॉर्नेल विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट एंड प्लानिंग के डीन जे. मीजिन यून ने कहा कि रतन टाटा ने आर्किटेक्चर में डिग्री के साथ कॉर्नेल से स्नातक किया है। हालांकि तब यह कल्पना करना मुश्किल था कि उनके दूरदर्शी लीडरशिप, परोपकार और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का वैश्विक प्रभाव कई क्षेत्रों में होगा। इसके अलावा शिक्षा और अनुसंधान को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अहम होगा यह कह पाना मुश्किल था।
ये भी पढ़ें:-Ratan Tata Death Live Updates: भारत ने खोया अपना ‘रतन’, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे कई दिग्गज
बता दें कि रतन टाटा 2006 से 2022 तक तीन बार कॉर्नेल के न्यासी रहे। उन्हें 2013 में कॉर्नेल का ‘आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर’ नामित किया गया था। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) ने एक छोटे से समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक में बदल दिया। उनका दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बीते दिन यानी बुधवार रात निधन हो गया था।
America mourns the death of industrialist ratan tata
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














