-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ratan Tata Rejected The British Asian Trust Life Time Achievement Award
ऐसे थे रतन टाटा : अपने कुत्ते की सेवा करने के लिए ‘ठुकरा’ दिया था ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- Written By: विजय कुमार तिवारी
रतन टाटा कहते थे कि कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मिलते हैं। इसीलिए उन्होंने अपने घर में कई पेट्स पाल रखे हैं। रतन टाटा ने अस्पताल के उद्घाटन के समय कहा था कि मुझे ऐसे अस्पतालों की अहमियत पता है।

पशुप्रेमी रतन टाटा (सौ. से नवभारत)
मुंबई : रतन टाटा के निधन के बाद उनसे जुड़े तमाम किस्से लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं। आज उनके निधन के बाद लोग उनसे जुड़ी बातों को शेयर कर रहे हैं। रतन टाटा ने न सिर्फ औद्योगिक जगत में अपनी एक खास पहचान बनायी, बल्कि देश और दुनिया के कई का बड़ी हस्तियों व राजनेताओं को भी अपने कार्यशैली का मुरीद बना लिया। इसके अलावा उनके जानवर प्रेम की भी एक अजीबोगरीब कहानी है, जिसके चलते उन्होंने ब्रिटिश रॉयल फैमिली की ओर से दिए जाने वाले लाइवटाइम अचीवमेंट अवार्ड को लेने जाने से मना कर दिया था।
ऐसा कहा जाता है कि रतन टाटा को ब्रिटिश रॉयल फैमिली की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट का अवार्ड दिया गया था। जिसको लेने के लिए उनको फरवरी 2018 में लंदन जाना था, लेकिन अपने पेट की बीमारी में उसके साथ रहने की प्रतिबद्धता के कारण वहां जाकर अवार्ड लेने से मना कर दिया था।
सुहेल सेठ ने किया खुलासा
भारतीय बिजनेसमैन और एक्टर सुहेल सेठ ने रतन टाटा से जुड़े इस किस्से की जानकारी देते हुए बताया कि यूके के किंग प्रिंस चार्ल्स थर्ड ने उद्योगपति रतन टाटा को उनके सामाजिक कार्य और परोपकार से जुड़े कार्यों में सहयोग के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करने का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। ब्रिटिश एशियाई ट्रस्ट की ओर से बकिंघम पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में 6 फरवरी 2018 को इस अवार्ड को दिया जाना था।
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
सुहेल सेठ ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रतन टाटा ने अपनी ओर से सहमति भी दे दी थी। लेकिन आखिरी समय में जब उनके पालतू डॉग की तबीयत खराब हो गई तो उन्होंने अपने पालतू पेट के लिए यूके जाने से मना कर दिया। सुहेल सेठ ने बताया कि वह भी इस कार्यक्रम के लिए लंदन गए हुए थे। कार्यक्रम से दो-तीन दिन पहले वह लंदन पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वह लंदन पहुंचे तो उनको रतन टाटा की कई मिस्ड कॉल मिलीं। उन्होंने रतन टाटा को जब पलट कर फोन किया तो उन्होंने कहा कि उनके पेट की तबियत खराब है और वह उसे छोड़कर नहीं आ सकते हैं। इसीलिए लंदन जाने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया है।
इसे भी देखें…Ratan Tata : बिजनेस के अलग- अलग क्षेत्रों में रतन टाटा ने आजमाया था हाथ, कई ब्रांड किए लॉन्च
इस कार्यक्रम में शामिल होने ना होने की खबर जैसे ही प्रिंस चार्ल्स को मिली तो उन्होंने रतन टाटा के आदर्श और प्राथमिकताओं की काफी सराहना की और कहा कि वह अपने से जुड़ी चीजों को कितनी अधिक तवज्जो देते हैं। उनसे ये चीज सीखनी चाहिए।
कुत्तों के लिए बनाया अस्पताल
इतना ही नहीं रतन टाटा ने कुत्तों के लिए एक पांच मंजिला अस्पताल में खोला था। उन्होंने अस्पताल के बारे में कहा था कि मैं कुत्तों को अपने परिवार का हिस्सा मिलता हूं। इसलिए उन्होंने अपने घर में कई पेट्स पाल रखे थे। रतन टाटा ने अस्पताल के उद्घाटन के समय कहा था कि मुझे ऐसे अस्पतालों की अहमियत पता है। इसी वजह से वहां 200 पालतू जानवरों का इलाज किए जाने वाले बहुमंजिली इमारत बनवा रखी है।
Ratan tata rejected the british asian trust life time achievement award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














