अमेरिका ने की नई जलवायु कार्ययोजना की घोषणा, कम करने होंगे 61-66 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन
अमेरिका ने गुरुवार को अपनी ताजा जलवायु कार्ययोजना की घोषणा की। जिसमें 2035 तक उत्सर्जन को 2005 के स्तर से 61-66 प्रतिशत कम करने को कहा गया है। अमेरिका दुनिया में ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा उत्सर्जक है।
- Written By: साक्षी सिंह
अमेरिका ने नयी जलवायु कार्ययोजना की घोषणा की
नई दिल्ली: अमेरिका ने गुरुवार को अपनी ताजा जलवायु कार्ययोजना की घोषणा की। जिसमें 2035 तक उत्सर्जन को 2005 के स्तर से 61-66 प्रतिशत कम करने को कहा गया है। अमेरिका दुनिया में ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा उत्सर्जक है। ताजा जलवायु योजना से वैश्विक जलवायु कार्रवाई पर व्यापक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
बाइडन प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेरिस समझौते से अमेरिका को बाहर निकालने का इरादा जताते रहे हैं। पेरिस समझौता जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक समझौता है।
चार देश जलवायु लक्ष्यों को अपना चुके हैं
सम्बंधित ख़बरें
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
यदि ट्रंप इस पर अमल करते हैं, तो इसका मतलब यह होगा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) के तहत किसी भी प्रतिबद्धता से पीछे हट जायेंगे। इस घोषणा के साथ ही अमेरिका अपने जलवायु लक्ष्यों को अपनाने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और ब्राजील ने पिछले महीने अजरबैजान के बाकू में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी29 के दौरान अपनी योजनाएं बनाई थी।
COP30 के फैसलों को टालना चाहते हैं कई देश
विकासशील और गरीब देशों ने सीओपी29 में नए जलवायु वित्त समझौते को न चाहते हुए भी स्वीकार कर लिया था। क्योंकि उन्हें ऐसी आशंका थी कि यदि चर्चा अगले साल ब्राजील में होने वाले सीओपी30 तक टाल दी गई तो परिणाम और भी खराब हो सकते हैं। एक पूर्व भारतीय वार्ताकार ने बताया कि कई देश इस फैसले को टालना चाहते थे। लेकिन उन्हें चिंता थी कि अगले दौर की वार्ता और भी कठिन होगी। खासकर तब जब ट्रंप के शासन में अमेरिका के पीछे हटने का अनुमान है।
अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया तगड़ा झटका, Pak के खिलाफ उठाया ये अहम कदम
अमेरिकी विशेष जलवायु दूत जॉन पोडेस्टा ने संवाददाता सम्मेलन में राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद लक्ष्य को पूरा करने की देश की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाइडन-हैरिस प्रशासन भले ही अपना कार्यकाल समाप्त करने वाला हो, लेकिन हमें इस नए जलवायु लक्ष्य को प्राप्त करने के संबंध में अमेरिका की क्षमता पर पूरा भरोसा है।
