- Hindi News »
- World »
- Albania Man Shoots Judge During Court Hearing Shocking Incident
भरी अदालत में जज को मारी गोली…फिर बनाया दो और लोगों को शिकार, कहां से आया सनसनीखेज मामला?
Albania Judge Shot Dead: अल्बानिया में संपत्ति विवाद की सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने केस हारने के डर से जज एस्ट्रिट कलाजा को कोर्ट रूम में ही गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
- Written By: अक्षय साहू

हत्या का आरोपी शख्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Albania: यूरोपीय देश अल्बानिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अदालत में सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने जज की गोली मारकर दी। गोली लगने से घायल हुए जज एस्ट्रिट कलाजा की अस्पताल में मौत गई। इस घटना से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि कोई कैसे कोर्ट रूम में घुसकर जज पर गोली चला सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने जज को गोली मारने के बाद दो और लोगों पर भी अपना निशाना बनाया। हालांकि, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी जान बच गई और दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को भागते हुए पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
केस हारने के डर से मारी गोली
पुलिस ने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान मौजूद एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने जज और तीन अन्य लोगों पर बंदूक तान दी और गोली चला दी। आरोपी को वहीं मौके पर पकड़ लिया गया और उससे एक हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि जज संप्पति विवाद के मामले की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान जब आरोपी को लगा कि वो केस हार जाएगा तो उसने बीच सुनवाई में ही खड़े होकर जज को गोली मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
US Iran Strike: अमेरिकी सेना का दक्षिणी ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज में माइंस बिछा रही नावों को किया तबाह
इस घटना को लेकर अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने कहा कि जज पर हमला करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विपक्षी नेता गजमेंट बर्धी ने भी मामले पर दुख जताए हुए कहा कि पिछले 35 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी जज की ड्यूटी के दौरान हत्या कर दी गई हो यह बहुत गंभीर बात है और समाज को इस पर सोचने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: पुतिन के जन्मदिन पर PM मोदी ने लगाया फोन, बधाई के साथ कह दी ये बड़ी बात, ट्रंप की बढ़ेगी टेशन
जज की हत्या पर लोग नाराज
सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इस घटना को लेकर नाराजगी और चिंता जताई। एक यूजर ने कहा कि अदालत के अंदर जज की हत्या होना बहुत ही डरावनी और दुखद बात है यह अल्बानिया में कानून की स्थिति के लिए एक बुरा दिन है। राजनीतिक विश्लेषक गर्टी शेला ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि आजकल न्याय व्यवस्था में काम करने वाले लोग खुद कितने असुरक्षित हैं।
Albania man shoots judge during court hearing shocking incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMचोरी के शक में विवाद, नागपुर के हिवरीनगर में भाई बना भाई का कातिल, लोहे की रॉड से हत्या; आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 09:13 AMस्पिनर मुरुगन अश्विन ने लिया क्रिकेट से सन्यास, 6 IPL टीमों की कर चुके हैं कप्तानी, जानें कैसा रहा करियर
May 26, 2026 | 09:05 AMGondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














