Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भ्रष्टाचार रोकने के लिए इस देश ने AI को बनाया मंत्री, अब सरकारी कामकाजों में नहीं होगी देरी

Tech News: अल्बानिया ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ‘डिएला’ नामक एक एआई मंत्री नियुक्त किया है। यह वर्चुअल अवतार सरकारी परियोजनाओं और टेंडरों की पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 12, 2025 | 09:11 PM

अल्बानिया की एआई मंत्री डिएला (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Diella AI Minister: भ्रष्टाचार से परेशान यूरोपीय देश अल्बानिया ने बड़ा कदम उठाया है। अल्बानियाई सरकार ने देश में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एक अनोखा फैसला करते हुए एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मंत्री की नियुक्ति की है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने शुक्रवार को इसके बारे में देश को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल में एक एआई मंत्री शामिल की गई है। जिसका नाम डिएला रखा गया है। अल्बानियाई भाषा में “डिएला” का अर्थ होता है ‘सूर्य’। यह एआई मंत्री सार्वजनिक वित्त पोषण वाली परियोजनाओं की निगरानी करेगी और सरकारी निविदाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

सरकारी टेंडर पर रखेगी नजर

प्रधानमंत्री रामा का दावा है कि डिएला यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी टेंडर “100 प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त” हों। डिएला कोई वास्तविक व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक वर्चुअल एआई अवतार है। उसने इस साल की शुरुआत में ई-अल्बानिया नामक सार्वजनिक सेवा पोर्टल पर वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में काम शुरू किया था। पारंपरिक अल्बानियाई लोक परिधान में प्रस्तुत डिएला, नागरिकों को वेबसाइट पर सेवाओं का उपयोग करने में मदद करती है।

Albania appointed an AI minister named Diella to fight corruption.

A bold, forward thinking move worth trying. In many places corruption is deeply embedded, and standard reforms often fail because of human incentives.

But if there’s no transparency on how tenders are uploaded… pic.twitter.com/z06lnZlSMP

— MadameFUD👑 (@MadameFUD) September 12, 2025

हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रामा की सोशलिस्ट पार्टी ने 140 में से 83 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सरकार बनाई है। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि डिएला की संवैधानिक स्थिति और आधिकारिक दर्जा अभी स्पष्ट नहीं है और इस दिशा में और कार्य किया जाना बाकी है।

भ्रष्टाचार अल्बानिया में बड़ी चुनौती

1990 में कम्युनिस्ट शासन के पतन के बाद से भ्रष्टाचार अल्बानिया के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में रामा सरकार की यह डिजिटल पहल सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट बनकर रह जाएगी या सचमुच ‘डिएला’ (सूर्य) की तरह रोशनी फैलाएगी यह समय बताएगा। हालांकि इसके इससे एक बात साफ है कि अल्बानिया डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक नया प्रयोग करने जा रहा है, जो दुनिया के लिए एक दिलचस्प उदाहरण बन सकता है।

यह भी पढ़ें: हिंसा के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन, सुशीला कार्की बनेगी प्रधानमंत्री, 4 मंत्री भी लेंगे शपथ

हालांकि, एआई को इस प्रकार की जिम्मेदारी दिए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई देशों में एआई मॉडल्स, न्यूज एंकर वेटर जैसी जिम्मेदारियां निभाते देखा गया है। लेकिन अल्बानिया में एआई को मंत्री बना दिए जाने को एक बड़ी उपल्बधी के तौर पर देखा जा सकता है।

Albania appoints ai minister diela to fight corruption and ensure transparency

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 09:11 PM

Topics:  

  • Artificial Intelligence
  • Viral News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंसा के बाद नेपाल में अंतरिम सरकार का गठन, सुशीला कार्की बनेगी प्रधानमंत्री, 4 मंत्री भी लेंगे शपथ

2

पकड़ा गया Charlie Kirk का हत्यारा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- करीबी ने ही करवाया…

3

नेपाल में Gen Z आंदोलन से सड़क पर आई होटल इंडस्ट्री, दो दिन में फूंक दिए इतने करोड़ रूपये

4

रूस ने की हद पर, फ्रांस की मस्जिदों के बाहर टांगे सूअरों के कटे सिर, हिंसा भड़कने का खतरा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.