हर तरफ चीख-पुकार… 24 घंटे में तीसरी बार डोली धरती, अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव
Earthquake in Afganistan: अफगानिस्तान में 24 घंटे के भीतर तीसरी बार धरती हिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार तड़के 03:16 बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर...
- Written By: अमन उपाध्याय
भूकंप की सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Afghanistan Earthquake Latest News: अफगानिस्तान में एक बार फिर आज सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। इससे पहले गुरुवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि उससे पहले 4.8 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे। वहीं 31 अगस्त की रात कुनार प्रांत में आए 6.0 तीव्रता वाले भूकंप में मौत का आंकड़ा बढ़कर 2200 से अधिक हो चुका है।
अभी रविवार, 31 अगस्त की रात 6.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसने कई प्रांतों को बुरी तरह हिला दिया और भारी तबाही मचा दी। इस आपदा में कई गांव पूरी तरह नष्ट हो गए। मिट्टी, कच्ची ईंटों और लकड़ी से बने घर तेज झटकों को झेल नहीं पाए और ढहकर मलबे में बदल गए, जिसके नीचे कई लोग दब गए। सबसे ज़्यादा नुकसान कुनार क्षेत्र में हुआ है, जहां आबादी ऊंचे पहाड़ों से घिरी नदी की घाटियों में बसी हुई है।
An earthquake of magnitude 4.9 occurred in Afghanistan at 03.16 IST today: National Centre for Seismology pic.twitter.com/jE5wqS2h9d — ANI (@ANI) September 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे युद्ध की आहट! ईरान-अमेरिका संकट के बीच ताइवान पर चीन का सैन्य दबाव, भेजे दो शक्तिशाली युद्धपोत
चौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
खाड़ी देशों में नागरिकता संकट: कुवैत और बहरीन ने अपने ही हजारों नागरिकों को किया बेदखल; ईरान कनेक्शन आया सामने
OPEC से UAE की विदाई: क्या भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? जानें कच्चे तेल के बाजार में मचे भूचाल के मायने
राहत और बचाव कार्य लगातार जारी
तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य लगातार चल रहे हैं। प्रभावित लोगों के लिए तंबुओं की व्यवस्था की गई है और उन्हें प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही आवश्यक सामान की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, खराब रास्तों और धन की कमी के कारण राहत अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। इसी वजह से सहायता संगठन अंतरराष्ट्रीय समुदाय और देशों से और अधिक मदद की अपील कर रहे हैं।
भूकंप के लगातार झटके
हाल के दिनों में पाक भी अफगानिस्तान की तरह हाल ही में भूकंप के लगातार झटकों का सामना कर रहा है। 25 अगस्त, 2025 को देश के उत्तरी क्षेत्रों में 4.3 तीव्रता का एक भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी हलचल रावलपिंडी, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा जैसे शहरों में स्पष्ट रूप से महसूस की गई। अचानक कंपन से डरे हुए निवासी सुरक्षा की तलाश में अपने आवासों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें:- दहल उठी धरती! अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भूकंप का कहर, दिल्ली तक महसूस हुए तगड़े झटके
भूवैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति ही इसे भूकंप के प्रति अतिसंवेदनशील बनाती है, क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है। इससे पहले 19 और 20 अगस्त को भी यहां 3.7 और 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।
