Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Japan Earthquake: भूकंप के झटकों के बाद Sony ने रोका सेमीकंडक्टर प्लांट में उत्पादन, मलबे में दबे कई लोग

Japan Earthquake: जापान के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप में 13 लोगों की मौत के बाद टेक दिग्गज सोनी ने अपना सेमीकंडक्टर प्लांट बंद कर दिया है। मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 29, 2026 | 01:37 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Sony Kumamoto Semiconductor Plant Shutdown Japan: सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस ने बुधवार को कहा कि जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद उसने कुमामोटो टेक्नोलॉजी सेंटर में परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है। कंपनी प्लांट और उत्पादन लाइनों को हुए संभावित नुकसान का आकलन कर रही है।

अन्य टेक्नोलॉजी सेंटरों में नहीं हुआ बड़ा नुकसान

सोनी ने बताया कि उसके नागासाकी, ओइता और कागोशिमा टेक्नोलॉजी सेंटरों में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। साथ ही, भूकंप के समय इन केंद्रों पर मौजूद किसी भी कर्मचारी के घायल होने की खबर नहीं है।

कंपनी के अनुसार, मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आए भूकंप के तुरंत बाद किकुयो कस्बे स्थित सोनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन के प्लांट में उत्पादन रोक दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत

Oppo Reno 16 Series ‘Baby Monster’ Edition: खास K-pop थीम्ड बॉक्स और एक्सेसरीज के साथ आएगा Oppo का नया फोन

Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं

जापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO

प्लांट और उपकरणों का किया जा रहा आकलन

कंपनी ने कहा कि कुमामोटो प्लांट की इमारतों और उत्पादन उपकरणों पर भूकंप के प्रभाव का आकलन जारी है। हालांकि, परिचालन दोबारा कब शुरू होगा, इसकी कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है।

7.1 तीव्रता के भूकंप में 13 लोगों की मौत

यह व्यवधान मंगलवार को जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद पैदा हुआ। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के अनुसार, इस भूकंप में 13 लोगों की मौत हो गई। ताकाइची ने पत्रकारों से कहा कि अब भी कई लोग बचाव का इंतजार कर रहे हैं। वो अधिक से अधिक लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेंगे।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

इस बीच, बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे रहे, जबकि अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

इमेज सेंसर की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है सोनी

सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले इमेज सेंसर और अन्य सेमीकंडक्टर कंपोनेंट्स की प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।

यह भी पढ़ें जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत

जयशंकर ने दिया समर्थन का संदेश

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस भूकंप पर चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जापान के कुमामोटो प्रांत में आए भूकंप की खबर से गहरी चिंता हुई। इस कठिन समय में हम जापान की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता और समर्थन व्यक्त करते हैं। भूकंप से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Japan kumamoto earthquake sony suspends semiconductor plant operations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 01:37 PM

Topics:  

  • Earthquake
  • Japan
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.