रूस के न्यूक्लियर चीफ की मौत के बाद मॉस्को में हाई प्रोफाइल मीटिंग, बदला लेने के फुल मूड में पुतिन
मॉस्को ने यूक्रेन पर कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्या का आरोप लगाते हुए उसे युद्ध अपराध का दोषी करार दिया। और कहा कि कीव को इसकी सजा मिलेगी।
- Written By: साक्षी सिंह
व्लादिमीर पुतिन
मॉस्को: रूसी सेना के टॉप जनरल और न्यूक्लियर चीफ इगोर किरिलोव की मौत के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजधानी मॉस्को में हाई प्रोफाइल मीटिंग बुलाई। इगोर की हत्या के बाद रूसी सैन्य अधिकारियों की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ बदला लेने पर उच्च स्तरीय बैठकें हो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अब यूक्रेन के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को इसका खामियाजा भुगतना होगा। मॉस्को ने यूक्रेन पर कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्या का आरोप लगाते हुए उसे युद्ध अपराध का दोषी करार दिया। साथ ही कहा कि कीव को इसकी सजा मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्रों के एक फैसले से रूस में मचा हड़कंप! अब यूक्रेन की धरती पर बनेंगे फ्रांस के घातक हथियार
Explainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
रूस से जंग के बीच यूक्रेन में सियासी भूचाल! जेलेंस्की के फैसले के बाद PM यूलिया ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
रूस के परमाणु, जैविक और रसायनिक सुरक्षा बल के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर की हत्या की जिम्मेदारी यूक्रेन सीक्रेट सर्विस (SBU) ने ली है। और यह लड़ाई के बाद अब तक यूक्रेन द्वारा रूस के अंदर मारे जाने वाले सबसे बड़े सैन्य अधिकारी हैं। एसबीयू के अनुसार फरवरी 2022 से शुरू लड़ाई के बाद से रूस ने 4800 से ज्यादा रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। जिनमें के-1 काम्बैट ग्रेनेड प्रमुख हैं।
यूक्रेन ने रूस न्यूक्लियर चीफ की मौत पर जारी किया बयान, हत्या का किया दावा
बता दें कि मंगलवार यानी आज सुबह एक बम धमाके में इगोर किरिलोव की मौत हो गई। वे ड्राइवर के साथ जब वह इमारत से निकल रहे थे। बाहर खड़े एक ई-स्कूटर में लगा आइइडी, रिमोट बटन दबाए जाने के बाद जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसमें ड्राइवर समेत इगोर की मौत हो गई।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में भीषण बम ब्लास्ट, न्यूक्लियर चीफ की मौत
