-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 287 Nigerian Students Abducted From School By Gunmen
नाइजीरिया में बंदूकधारियों का स्कूल पर हमला, 287 बच्चों का किया किडनैप
- Written By: साक्षी सिंह
इस घटना से कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया था, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

Gunmen attack school in Nigeria kidnap 287 children
अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला किया और कम से कम 287 छात्रों का अपहरण कर लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को यह जानकारी दी। देश में एक सप्ताह से कम वक्त में बड़ी संख्या में लोगों को अगवा किए जाने की यह दूसरी घटना है।
स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमलावरों ने कदूना राज्य के कुरिगा शहर में सरकारी स्कूल को सुबह करीब आठ बजे घेर लिया, उस वक्त स्कूल में छात्र आ चुके थे और अपनी दिनचर्या प्रारंभ करने वाले थे। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि हमलावरों ने 100 से अधिक छात्रों को बंधक बना लिया है लेकिन प्रधानाध्यापक सानी अब्दुल्लाही ने कदूना के गवर्नर उबा सानी को बताया कि लापता बच्चों की संख्या 287 है।
गवर्नर ने ग्रामीणों से बातचीत की और कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बच्चा घर लौटे। हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि यह हमला चरवाहों के सशस्त्र गुट ने किया है। ये गुट फिरौती के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है और सुरक्षा बल भी वहां पहुंच चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नाइजर के नियामी एयरपोर्ट पर भीषण आतंकी हमला; 11 सैनिकों सहित 13 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर ढेर
नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! IS आतंकियों ने ढाया कहर, अमेरिका तक पहुंची आग, सामने आया हमले का VIDEO
नाइजर की राजधानी में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमला…20 लोगों की मौत, 11 गिरफ्तार, सामने आया खौफनाक VIDEO
मस्जिद में नमाज के दौरान आतंक का कहर, नाइजर में जिहादी हमले; 44 नागरिकों की दर्दनाक मौत
इस घटना से कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया था, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। पर्यवेक्षकों का कहना है कि दोनों हमले नाइजीरिया के बिगड़ते सुरक्षा हालात को दर्शाते हैं। देश में हिंसा की कई घटनाओं में 2023 में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। (एजेंसी)
287 nigerian students abducted from school by gunmen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














