-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- International Jihadist Attack Islamic State Niger Niyami Attack Time On Muslims Jume Namaz Terrorism In Sahel Massacre In Muslim Satate
मस्जिद में नमाज के दौरान आतंक का कहर, नाइजर में जिहादी हमले; 44 नागरिकों की दर्दनाक मौत
- Written By: सौरभ शर्मा
नाइजर के पश्चिमी हिस्से में एक गांव पर एक जिहादी संगठन के हमले में 44 नागरिकों की मौत हुई है। देश के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। जब मुस्लिम श्रद्धालु जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, उसी समय आतंकवादियों ने नरसंहार किया।

फोटो सोर्स सोशल मीडिया
नियामी: नाइजर के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार दोपहर एक ऐसा भयावह मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। माली और बुर्किना फासो की सीमा से सटे फाम्बिता गांव में भारी हथियारों से लैस जिहादियों ने उस समय हमला किया, जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। आतंकियों ने मस्जिद को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की और बाजार व घरों में आगजनी की। इस हमले में 44 नागरिकों की मौत हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है और इस वीभत्स हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट इन ग्रेट सहारा का हाथ बताया जा रहा है।
यह हमला दोपहर करीब दो बजे हुआ। जैसे ही ग्रामीण नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए, आतंकी चारों ओर से घेराबंदी कर वहां घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने गांव के बाजार और कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा फिलहाल 44 है, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हमला इतना अचानक और भयानक था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
Meloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
US Iran Deal: सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का दावा, डोनाल्ड ट्रंप ने बेबसी में किया यह बड़ा समझौता
Panama Canal Crisis: होर्मुज का मसला सुलझा तो अब पनामा नहर पर मंडराया अल नीनो का खतरा
जिहादी हिंसा की गिरफ्त में नाइजर
नाइजर, माली और बुर्किना फासो पिछले एक दशक से जिहादी हिंसा की गिरफ्त में हैं। यहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह लगातार हमले कर रहे हैं। हाल के वर्षों में इन देशों में सैन्य तख्तापलट के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। फ्रांसीसी सेना को बाहर कर अब रूस से सुरक्षा सहायता ली जा रही है, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिख रही है।
साहेल क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बदतर
विशेषज्ञों का कहना है कि सेना के नियंत्रण में आने के बाद साहेल क्षेत्र में अस्थिरता और अधिक बढ़ गई है। सरकारी प्रयासों के बावजूद नागरिकों पर हमलों का सिलसिला नहीं थम रहा।
नया सुरक्षा गठबंधन भी नाकाम
बुर्किना फासो, माली और नाइजर ने मिलकर नया सुरक्षा गठबंधन बनाया है, लेकिन जमीनी हालात बेहद खराब बने हुए हैं और आम लोग लगातार इसका शिकार हो रहे हैं। बता दें कि घटना कुछ इस तरह से घटी की ग्रामीण नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए, आतंकी चारों ओर से घेराबंदी कर वहां घुस आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इतना ही नहीं, हमलावरों ने गांव के बाजार और कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा फिलहाल 44 है।
International jihadist attack islamic state niger niyami attack time on muslims jume namaz terrorism in sahel massacre in muslim satate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे पर महा-संकट! BEST कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, थमे बसों के पहिये
Jun 19, 2026 | 10:23 AMBEST के 38 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, BMC में विलय समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन तेज
Jun 19, 2026 | 10:22 AMFather’s Day Special: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए पैसे नहीं, इन तरीकों से जीत सकते हैं उनका दिल
Jun 19, 2026 | 10:16 AMनागपुर में मानसून का इंतजार और बढ़ा, 23 जून के बाद ही आसार, तब तक झेलनी होगी उमस और भीषण गर्मी
Jun 19, 2026 | 10:12 AMभोपाल में गुजरात की तर्ज पर बनेगी गिफ्ट सिटी, तकनीकी क्षेत्र में 12,500 करोड़ निवेश से 50 हजार रोजगार
Jun 19, 2026 | 10:11 AMचंदा चोरी विवाद के बीच 7.30 घंटे अयोध्या में रुकेंगे CM योगी! प्रशासनिक निर्देश के जरिए चंपत राय से बनाई दूरी
Jun 19, 2026 | 10:09 AMभाजपा नेता संतोष शेट्टी के कार्यालय उद्घाटन में बोले गणेश नाईक, भिवंडी को विकास के हर अवसर का लाभ दिलाएंगे
Jun 19, 2026 | 10:07 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














