- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Cooch Behar Dinhata Brutal Murder Cannibalism Suspect Arrested
बंगाल में इंसानी मांस खाने की फिराक में युवक ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, शव को अच्छे से नहलाया, फिर…
Cooch Behar Murder Case: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में निठारी जैसा खौफनाक कांड सामने आया है। यहां एक नशेड़ी युवक ने बेसहारा बुजुर्ग की हत्या कर दी और शव के अंगों को खाने की फिराक में था।
- Written By: प्रतीक पांडेय

पकड़ा गया हत्यारोपी, फोटो- सोशल मीडिया
Cooch Behar Crime News in Hindi: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। दिनहाटा में एक नशेड़ी युवक ने कथित तौर पर ‘नरभक्षण’ की सनक में एक बेघर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद शव को धोकर उसके अंगों को खाने की योजना बना रहा था।
उत्तर प्रदेश के कुख्यात निठारी हत्याकांड की खौफनाक यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से वैसी ही हैवानियत की खबर सामने आई है। दिनहाटा ब्लॉक-2 के थोराख़ाना गांव में एक बेसहारा बुजुर्ग की हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने न सिर्फ पुलिस को बल्कि आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला केवल हत्या का नहीं बल्कि इंसानी मांस खाने की सनक से जुड़ा है।
मेले की भीड़ और श्मशान का सन्नाटा: ऐसे रची गई साजिश
यह वारदात शुकरुकुटी ग्राम पंचायत के थोराख़ाना गांव की है। यहाँ एक बेसहारा बुजुर्ग पिछले करीब एक साल से श्मशान घाट के पास अपनी जिंदगी गुजर-बसर कर रहा था। शनिवार को गांव के पास मेला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। जब अधिकतर ग्रामीण मेले की व्यस्तता में थे, तब आरोपी ने उस निस्सहाय बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
ममता का मास्टरस्ट्रोक: चुनाव से पहले कानून मंत्रालय अपने पास लिया, आखिर क्या है ‘दीदी’ का मेगा प्लान?
बंगाल में पकड़े गए उस्मान हादी के हत्यारे, मेघालय बॉर्डर से आए थे भारत, मौका मिलते की लौटने की थी तैयारी
ममता बनर्जी पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, कहा- उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की ज्यादा चिंता
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे PM मोदी
ट्यूबवेल पर धोया खून और अंगों को खाने की तैयारी
पुलिस ने आरोपी की पहचान फिरदौस आलम के रूप में की है। बताया जा रहा है कि फिरदौस नशे का आदी है और उसने नशे की ही हालत में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला किया।, आरोपी ने बुजुर्ग की गर्दन और गले पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जो हुआ वह बेहद खौफनाक था। हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी शव को उठाकर पास के एक ट्यूबवेल पर ले गया। वहाँ उसने शव से खून के निशान धोए और फिर उसे तालाब के किनारे छिपा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का इरादा रात के सन्नाटे में शव के एक-एक अंग को धोकर खाने का था।
चश्मदीद के सुराग से सलाखों के पीछे पहुंचा ‘नरभक्षी’
शनिवार दोपहर को जब ग्रामीणों ने तालाब के पास एक संदिग्ध शव देखा, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दिनहाटा के एसडीपीओ धीमान मित्रा और साहेबगंज थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन पर गहरे कट के निशान मिलने से हत्या की पुष्टि हुई।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का ‘टैरिफ बम’: ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25% टैक्स, वैश्विक बाजारों में खलबली
चूंकि इलाका ग्रामीण था और वहाँ सीसीटीवी (CCTV) की सुविधा नहीं थी, इसलिए पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने मुखबिर का सहारा लिया। जांच के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी फिरदौस आलम को तालाब के पास शव धोते हुए देखा था। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने फिरदौस को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी कई बार नशामुक्ति केंद्रों में रह चुका था, हालांकि उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
West bengal cooch behar dinhata brutal murder cannibalism suspect arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM Modi Assam Visit: कोकराझार नहीं पहुंच पाए PM मोदी, गुवाहाटी से ही जनता से किया संवाद
Mar 13, 2026 | 03:37 PMबाजार में हाहाकार के बीच वॉरेन बफे की सलाह, ‘जब सब डर रहे हों, तब…’, जानें निवेश की सीक्रेट स्ट्रैटेजी
Mar 13, 2026 | 03:33 PMLPG सिलेंडर के लिए लगी कतार देखकर चकरा जाएगा दिमाग, मुंबई के कांदिवली का देखें वीडियो
Mar 13, 2026 | 03:32 PMकंगाली से खुशहाली तक, दशा माता की ये कथा सुनने मात्र से दूर होते हैं घर के सारे संकट!
Mar 13, 2026 | 03:30 PMसोलापुर पंचायत समिति चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 10 समितियों में अध्यक्ष; सांगोला में बदली सत्ता
Mar 13, 2026 | 03:26 PMमुंबई में LPG संकट पर अमित देशमुख का बड़ा दावा, सनराइजर्स की पाकिस्तानी खिलाड़ी की खरीद पर भड़के कांग्रेस नेता
Mar 13, 2026 | 03:26 PMजयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री को किया फोन, क्या सुलझेगा होर्मुज जलडमरूमध्य और तेल संकट का विवाद?
Mar 13, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














