ममता बनर्जी पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, कहा- उन्हें रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों की ज्यादा चिंता

Giriraj Singh Attack On Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पर टिप्पणी करने के बजाए अपने कामकाज पर ध्यान देना चाहिए।

Giriraj Singh On Mamta Banerjee: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री समझती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति पर टिप्पणी करने के बजाय उन्हें अपने कार्यों पर विचार करना चाहिए। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध तरीके से नागरिकता दी गई है और सरकार रोहिंग्याओं के मुद्दे पर अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ममता बनर्जी की सरकार को बदलना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com