- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Assembly Elections Amit Shah Attack On Tmc And Mamata Banerjee
जांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
- Written By: मनोज आर्या
West Bengal Election: आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर अमित शाह ने कहा कि आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया, सालों तक संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, (सोर्स- सोशल मीडिया)
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छटना विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अपने संबोधन में उन्होंने पूछा कि शिक्षक भर्ती घोटाला किसने किया? SSC घोटाला किसने किया? नगर निगम भर्ती घोटाला किसने किया? गाय तस्करी का धंधा किसने किया? मनरेगा घोटाला किसने किया? PM आवास घोटाला किसने किया? ममता दीदी आपके नेता ये न मान लें कि बंगाल के लोगों का पैसा खा गए और अब कुछ नहीं होगा। एक जांच आयोग बनाकर इन भ्रष्टाचारियों से बंगाल की जनता की पाई-पाई वसूलने का काम भाजपा करेगी।
‘आरजी कर की घटना बंगाल को शर्मसार किया’
आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया, सालों तक संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे लेकिन ममता बनर्जी आंख मूंदकर बैठी रहीं। मैं आज कह कर जाता हूं जिन्होंने भी महिलाओं का अपमान करने का काम किया है उन्हें जेल में डालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
#WATCH बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया, सालों तक संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे। ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे लेकिन… pic.twitter.com/5yAdwpxnVU — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2026
यह भी पढ़ें: 20 सालों तक विपक्ष में बैठ जाएंगे, लेकिन… हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर मचा घमासान, अमित शाह ने किया पलटवार
रोजगार और महिला सुरक्षा पर फोकस
इससे पहले राजधानी कोलकाता में पश्चिम बंगाल को लेकर अमित शाह ने शुक्रवार को बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी के इस घोषणा पत्र में राज्य के युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पार्टी ने वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है तो महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर पैदा किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए भी विशेष पैकेज की घोषणा की जा सकती है जिससे राज्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो सके।
West bengal assembly elections amit shah attack on tmc and mamata banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












