चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
TMC Internal Conflict: बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने इस्तीफा देते हुए चुनावी रणनीतिकार संस्था आईपैक (IPAC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी, सांसद काकोली घोष (Image- Social Media)
Kakoli Ghosh Dastidar Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भगदड़ मच गई है। पार्टी की सांसद और एक समय ममता बनर्जी की सबसे करीबी रहीं काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात डिस्ट्रिक्ट कमेटी के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता बनर्जी ने पिछले दिनों काकोली को लोकसभा में चीफ व्हिप पद से हटा दिया था और कल्याण बनर्जी को दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे भी काकोली काफी नाराज थीं। इसके बाद, केंद्र सरकार द्वारा काकोली की सुरक्षा को बढ़ा दिया था और उनको Y कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रोवाइड की गई थी।
काकोली घोष का पद छोड़ना ममता बनर्जी के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि वो लंबे समय से टीएमसी के साथ जुड़ी हुई हैं और उनकी गिनती एक समय में ममता बनर्जी के सबसे करीबी लोगों में होती थी।
पॉलिटिक्स में साफ-सफाई जरूरी है
काकोली ने एक पत्र लिखकर कहा है कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में क्राइम और करप्शन की कुछ खतरनाक घटनाओं से आम लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल और डर पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी को और मजबूत करने के लिए पॉलिटिक्स में साफ-सफाई, अकाउंटेबिलिटी, जिम्मेदारी, तहजीब तथा लोगों के प्रति जिम्मेदारी, मूल्यों को और अधिक महत्व देना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
मता बनर्जी से की ये अपील
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि मेरा मानना है कि समाज में भरोसा और एक हेल्दी पॉलिटिकल कल्चर को आइडियलिज्म और इंसानी राजनीति से ही और मजबूत किया जा सकता है।
घोष ने आगे कहा, इस विधानसभा चुनाव में जिले में पार्टी के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए, मैं बारासात डिस्ट्रिक्ट पार्लियामेंट्री प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने नेता ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अगर आप पहले की तरह ईमानदार, वफादार पुराने वर्कर्स के साथ काम करेंगी, तो पार्टी की इमेज चमकेगी। धन्यवाद।
यह भी पढ़ें- पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
आईपैक पर भी साधा निशाना
बता दें कि काकोली घोष ने चुनाव के दौरान टीएमसी के लिए रणनीति तैयार करने वाली आईपैक कंपनी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जिस तरह से इस संस्था ने काम किया है और हमारे साथ दुर्व्यवहार किया है, जिस तरह से उन्होंने हम पर दबाव डाला है, ये काम करने का सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोग जहां भी जाएंगे, मुझे लगता है कि चुनावों में उनके नतीजे खतरनाक होंगे।
