Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन

July 8 History Sourav Ganguly Birth Anniversary: 8 जुलाई इतिहास में एक खास दिन है। इसी दिन पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु व भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ थी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 08, 2026 | 09:24 AM

ज्योति बसु, सौरव गांगुली,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Jyoti Basu Sourav Ganguly: भारत के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन पश्चिम बंगाल में कद्दावर राजनीतिज्ञ ज्योति बसु और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

‘कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह’ कहे जाने वाले ज्योति बसु के नाम किसी राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबे समय तक आसीन रहने का अनोखा रिकार्ड रहा था, जो उनकी लोकप्रियता को ही दिखाता है।

उनका कार्यकाल भूमि सुधारों के लिए प्रसिद्ध रहा है। पश्चिम बंगाल की सरजमीं पर इसी दिन सौरव गांगुली का भी जन्म हुआ था और उन्होंने अपने जुझारू एवं आक्रामक तेवर से भारतीय क्रिकेट की सूरत ही बदल दी। बाएं हाथ के इस मध्यक्रम के बल्लेबाज ने भारतीय क्रिकेट में आत्मविश्वास भरा और टीम को आखिरी गेंद तक भी हार नहीं मानने वाली टीम में रूपांतरित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी का एनकाउंटर! जानें पूरा मामला

नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

बारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह

नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?

देश-दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से रवाना हुये और भारत की यात्रा समुद्र से करने वाले पहले यूरोपीय बने।

1792: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पहुंचे।

1914: कद्दावर वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म।

1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।

1972: बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट को नए तेवर देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम

1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंकों और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।

1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।

2007: पूर्व प्रधानमंत्री एवं समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन।

2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

2022: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या।

2024: जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकियों का हमला, चार जवान शहीद।

2025: अंतरराष्ट्रीय अदालत ने महिलाओं पर अत्याचार के लिए तालिबान नेताओं के खिलाफ वारंट जारी किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Jyoti basu sourav ganguly birth anniversary july 8 history india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 09:24 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Sourav Ganguly
  • Today In History
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.