मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
Baruipur Case Encounter: बारुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी प्रभाष मंडल के एनकाउंटर के बाद उसकी मां ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, उसने गलत काम किया और उसे सजा मिली।
- Written By: प्रिया जैस
आरोपी प्रभास मंडल और उनकी मां (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Baruipur Prabhash Mandal Mother Refuses Dead Body: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। क्राइम सीन को फिर से तैयार करने के दौरान, उसने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की और उन पर गोली चला दी। आरोपी की मौत के बाद परिवार ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर पर मां संध्या मंडल का बड़ा बयान सामने आया है। उनकी मां का मानना है कि उनके बेटे को उसके किए की सजा मिल गई है। उन्होंने बताया कि, “दो पुलिसवाले मेरे घर आए थे। मैं उस समय सोकर उठी ही थी। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा बेटा मर चुका है और पूछा कि क्या मैं अस्पताल जाना चाहूंगी।”
मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिली
आरोपी की मां ने अपने बेटे को देखने से मना कर दिया। अस्पताल जाने को लेकर आरोपी की मां संध्या मंडल ने बताया कि, मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि मेरे पति बीमार हैं। मैंने उनसे कहा कि वे जो चाहें करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिल गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
#WATCH | West Bengal: Prabhas Mondal, the accused in the Baruipur rape and murder case, killed in a police encounter. His mother says, “Two Policemen had come to my house. I had woken up just then. They told me that my son is dead, so would I like to go to the hospital. I told… pic.twitter.com/Xo01Hw7L4n — ANI (@ANI) July 8, 2026
अपने बेटे की करतूत जानने के बाद उसकी मां ने प्रभास का शव लेने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं उसका शव नहीं लूंगी। मैं उसका शव घर नहीं लाऊंगी। उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था। उसने गलत काम किया और उसे उसकी सजा मिल गई। उसे मार डालो या जो चाहो करो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं उसका शव नहीं लूंगी।”
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के साथ दिखा आरोपी
बारुईपुर में एक लड़की से दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या करने के मामले के मुख्य आरोपियों में से एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह मुठभेड़ मई में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद इस तरह की पहली पुलिस कार्रवाई है। पुलिस की यह कार्रवाई इस घटना को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच हुई है।
VIDEO | West Bengal: One of the key accused in the alleged rape and murder of a girl in Baruipur was killed in an encounter early on Wednesday after he tried to ‘escape from police custody’ during a crime scene reconstruction exercise, a senior officer said. Visuals from District… pic.twitter.com/gmqHiFye1z — Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
आरोपी की पहचान प्रभास मंडल के रूप में हुई जिसे इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि कथित दुष्कर्म और हत्या से पहले मंडल को सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ देखा गया था।
यह भी पढ़ें – बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
पुलिसकर्मी से पिस्तौल लेकर भागने की कोशिश
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंडल पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को कथित तौर पर गुमराह कर रहा था और जांच में सहयोग नहीं कर रहा था, जिसके कारण जांच टीम घटना की कड़ियों को जोड़ने और अपराध में उसकी भूमिका का पता लगाने के लिए उसे मंगलवार रात 12 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर के सूर्यपुर ले गई थी।
#WATCH | West Bengal: Prabhas Mondal, the accused in the Baruipur rape and murder case, killed in a police encounter. While the crime scene was being reconstructed, he attempted to snatch a weapon from the police and open fire at them. In retaliation, the police fired back,… pic.twitter.com/ziS14nE5rd — ANI (@ANI) July 8, 2026
उन्होंने कहा, ”इसी दौरान, उसने अचानक एक पुलिसकर्मी से उसकी सरकारी पिस्तौल छीनी और भागने का प्रयास किया। मंडल ने पुलिस टीम पर एक गोली भी चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह घायल हो गया।” मंडल को बारुईपुर उप-मंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मंडल की मां संध्या मंडल ने यह कहते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया कि उसे अपने कर्मों का फल मिल गया है।
