बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
Baruipur Rape Murder Accused Encounter: बारुईपुर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की बंगाल पुलिस के एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस एनकाउंटर को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी आपत्ति जताई।
- Written By: प्रिया जैस
महुआ मोइत्रा (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
TMC Mahua Moitra Baruipur Encounter: पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बंगाल पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग के साथ रेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने सुबह-सुबह क्राइम सीन को फिर से बनाने (री-कंस्ट्रक्शन) के दौरान गोली मारकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी।
महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
इस मामले पर महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
बारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Baruipur rape murder accused Prabhash Mondal killed in encounter! What is going on @WBPolice ? Bengalis please welcome new Bengal- Uttar Pradesh 2.0 @BJP4Bengal is no government. This js jungle law. — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 8, 2026
महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में मारा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस में क्या हो रहा है? बंगालियों, उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है। भाजपा की सरकार नहीं है। यह जंगलराज है।” महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में पुलिस मुठभेड़ को लेकर सवाल खड़े किए है।
पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया आरोपी
यह मुठभेड़ मई में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद इस तरह की पहली पुलिस कार्रवाई है। पुलिस की यह कार्रवाई इस घटना को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच हुई है। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुरू में तीन आरोपियों आनंद सरदार, प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया था।
कल रात, करीब जांच टीम घटना से जुड़े सबूत बरामद करने के लिए एक आरोपी को बारुईपुर के एक सुनसान इलाके में ले गई थी। पुलिस घटना के रीक्रिएशन के लिए आरोपी प्रभास मंडल को अपने साथ ले गई थी।
यह भी पढ़ें – बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मजबूरन आत्मरक्षा में पुलिस की गोली चलानी पड़ी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
