ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! रैली में मचे बवाल के बीच वायरल हुआ VIDEO
Mamata Banerjee Slap Video: बरुईपुर हिंसा के बाद ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़! (Image- Social Media)
Mamata Banerjee Slapped TMC Worker: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक रैली के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ममता बनर्जी कथित तौर पर अपने पीछे खड़े एक टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब उनकी रैली के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी भीड़ को हटाने और रास्ता खाली कराने की कोशिश कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि वह रैली में घायल हुए टीएमसी कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए वाहनों की व्यवस्था कर रही थीं। इसी दौरान उनकी सुरक्षा में मौजूद कुछ टीएमसी कार्यकर्ता उनके बेहद करीब आ गए। वीडियो में इसी बीच ममता बनर्जी पीछे खड़े एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई दिखाई देती हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
Mamata Banerjee loses it! Slaps her own TMC worker in public during Kalighat chaos. Frustrated Didi couldn’t control the crowd 😂 pic.twitter.com/5N2YiamauG — Raghu (@IndiaTales7) July 8, 2026
रेप-मर्डर के विरोध में निकाली गई थी रैली
ममता बनर्जी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में हुई कथित रेप-मर्डर की घटना के विरोध में विरोध मार्च निकाला था। इसी रैली के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। lस्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बाद में हालात पर काबू पाया गया।
TMC ने बीजेपी पर लगाया हमला
तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि इस विरोध मार्च को पहले से कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति मिली हुई थी और रैली अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रही थी। पार्टी का आरोप है कि इसी दौरान बीजेपी समर्थक जबरन जुलूस में घुस आए और रैली का रास्ता रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हुई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
TMC का दावा- 41 कार्यकर्ता घायल
तृणमूल कांग्रेस के अनुसार, इस हिंसा में पार्टी के 41 कार्यकर्ता, समर्थक और नेता घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं पर “बीजेपी समर्थकों” ने हमला किया और महिलाओं सहित कई लोगों के साथ मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें- बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
घटना के बाद टीएमसी नेताओं ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद होने के बावजूद हिंसा को समय रहते नहीं रोका जा सका। वहीं, वायरल थप्पड़ वाले वीडियो को लेकर अभी तक न तो ममता बनर्जी और न ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। साथ ही वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी है।
