- Hindi News »
- West Bengal »
- Suvendu Adhikari New Cm West Bengal Bjp Leader Amit Shah Chanakya
बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
Suvendu Adhikari CM: BJP विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने अमित शाह को आधुनिक राजनीति का चाणक्य बताते हुए बंगाल को भयमुक्त करने का संकल्प लिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सुवेंदु अधिकारी (Image- Social Media)
Suvendu Adhikari on Amit Shah: पश्चिम बंगाल में नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। उनको बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। सीएम बनने के ऐलान के बाद अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल में विकास के लिए काम करेगी। इस दौरान सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित बाजपा नेताओं का धन्यवाद दिया। अधिकारी ने अमित शाह को आधुनिक राजनीतिक का चाणक्य बताया और इस दौरान शुभेंदु ने मंच से पीएम मोदी के लिए जिंदाबाद के नारे भी लगवाए।
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में सालों की मेहनत का फल मिला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जो-जो वादे किए हम उन सभी को समय से पूरा करेंगे। अधिकारी ने कहा कि हमारा मंत्र चरैवेति चरैवेति और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास का है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि हम बंगाल को भय मुक्त करेंगे।पीेएम मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, हम उसे पूरा करेंगे। बता दें कि ‘चरैवेति चरैवेति’ ऐतरेय ब्राह्मण से लिया गया एक प्रसिद्ध वैदिक मंत्र है, जो जीवन में निरंतर उद्यम, कर्मशीलता और बिना थके आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है।
ममता बनर्जी को हराया
बता दें कि भवानीपुर विधानसभा जैसी हॉट सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार वोटों से हराने के बाद सुवेंदु अधिकारी को CM पद के लिए प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा था। अब 9 मई, यानी रवींद्र जयंती के मौके पर सुवेंदु अधिकारी ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नंदीग्राम का वो ऐतिहासिक आंदोलन, जिसने सुवेंदु अधिकारी को बनाया बड़ा नेता; अब संभालेंगे बंगाल की कमान
कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह
पिता सांसद, भाई BJP में…आखिर कैसी है बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की फैमिली? जानें सियासी सफर
सुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
अमित शाह ने किया ऐलान
विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। उन्होंने कहा कि 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं, सभी में एक ही नाम मिला है और मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।
यह भी पढ़ें- कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह
बंगाल में भाजपा की बंपर जीत
2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक ही सिमट कर रह गई। पश्चिम बंगाल में बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 148 सीटें चाहिए, भाजपा ने 207 सीटों के साथ ये आंकड़ा भी पार कर लिया। वहीं, एक सीट फाल्टा पर दोबारा 21 मई को मतदान होगा और 24 मई को नतीजे आएंगे।
Suvendu adhikari new cm west bengal bjp leader amit shah chanakya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra SSC Result: 179 छात्रों को मिले परफेक्ट 100%, कोंकण ने फिर मारी बाजी; जानें अपने शहर का हाल
May 08, 2026 | 06:14 PMछतरपुर में सनसनी: बंद पड़ी पुलिस चौकी के अंदर फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव
May 08, 2026 | 06:13 PMफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में 91 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
May 08, 2026 | 06:12 PMबंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवेति चरैवेति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
May 08, 2026 | 05:56 PMअब प्राइवेट नहीं रहेंगी आपकी Chats, Meta ने हटाया बड़ा सिक्योरिटी फीचर, बढ़ सकता है खतरा
May 08, 2026 | 05:56 PMआयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
May 08, 2026 | 05:52 PMनिदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
May 08, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














